इलाहाबाद: किन्नर की सिर कटी लाश के रहस्य से उठा पर्दा तो चौंक गई पुलिस
नगर कोतवाली सुल्तानपुर खास मऊआइमा की रहने वाली 40 वर्षीय किन्नर मुन्नी की हत्या से पहले उसे जहर दिया गया था। खबर है कि जहर उसे जूस में मिलाकर पिलाया गया था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
इलाहाबाद। इलाहाबाद के मऊआइमा रामनगर गनसियारी में एक सप्ताह से सिर कटी किन्नर की लाश ने जो दहशत फैला रखी थी, उस रहस्य से आज पर्दा उठ गया है। किन्नर की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने नहर से किन्नर का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है। यह घटना न तो कोई जादू टोना थी और न ही दहशत फैलाने के लिये इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। बल्कि यह फुल प्रूफ प्लान था और हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिये धड़ से सिर काटकर अलग कर दिया गया। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुये एक आरोपित युवक को भी पेश किया है और तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। ये भी पढ़ें: नेशनल प्लेयर से कोर्ट मैरिज करनेवाली प्रेमिका ने प्यार के तोहफे में दी मौत!

शहर में दिया गया जहर
बताया गया कि, नगर कोतवाली सुल्तानपुर खास मऊआइमा की रहने वाली 40 वर्षीय किन्नर मुन्नी की हत्या से पहले उसे जहर दिया गया था। खबर है कि जहर उसे जूस में मिलाकर पिलाया गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बता दें कि छोटे नाम के एक युवक की किन्नर से नजदीकी बताई जा रही है जिसकी मुन्नी से किसी विवाद को लेकर अनबन चल रही थी। ये भी कहा जा रहा है कि मुन्नी ने छोटे का राज खोलने और उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। जिससे नाराज होने के चलते छोटे ने मुन्नी को जान से मारने का प्लान बनाया।
चार दोस्तों का खौफनाक प्लान
मुन्नी की हत्या के लिये छोटे व उसके चार दोस्तों ने एक खौफनाक प्लान बनाया था। मुन्नी को बुलेरो गाड़ी में बैठाकर छोटे व उसके दोस्त इलाहाबाद के तेलियरगंज चौराहे पर पहुंचे। वहां, मुन्नी को जहर मिला हुआ अनार का जूस पिलाया गया। जूस पीते ही मुन्नी बेहोश हो गयी, उसके बाद उसको बुलेरो गाड़ी में लेकर चारो युवक मऊआइमा पहुंचे। इसी दौरान गाड़ी के अंदर ही बेरहमी से मुन्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई।

छोटे और उसके साथियों ने सिर काटकर नहर में फेंका
वहीं, मुन्नी की पहचान न हो सके इसके लिये शातिरों ने खौफनाक तरीके से धड़ से सिर काटकर अलग कर दिया और शव को दुबाही नहर के पास झाड़ी में और सिर को नहर में फेंक दिया। नहर में सुबह सिर कटी लाश मिलने से गांव में दहशत फैल गई। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस को पहले ये महिला का शव लगा लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद किन्नर की लाश होने का पता चला। ऐसे में इस बात की खबर सुनते ही सैकडों किन्नर मऊआइमा थाने पहुंचे और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस की पूछताछ में छोटे का नाम सामने आया और उसने अपने बयान में सारा सच उगल दिया। छोटे की निशानदेही पर गोताखोरों ने मुन्नी का शव नहर से बरामद किया। ये भी पढ़ें: काम से जल्दी लौटी पत्नी, पति ने चोर समझकर मारी गोली












Click it and Unblock the Notifications