HC: शिक्षामित्रों को एक और झटका, TET वालों को भी नहीं मिलेगी नौकरी
शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद ये कोर्ट की शरण में पहुंचे और प्रशिक्षु सहायक अध्यापक बनने के लिए याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने उनकी ये याचिका सीधे खारिज कर दी है।
Recommended Video

इलाहाबाद। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों को ताबड़तोड़ झटके मिल रहे हैं। उसी कड़ी में अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी उन शिक्षामित्रों की उम्मीदों को झटका दिया है। जिन्होंने प्रशिक्षु शिक्षक के रूप में नियुक्ति देने की मांग की थी। यानी इन्होंने टीईटी पहले पास की थी लेकिन प्रशिक्षु सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती लेने की बजाय इन्होंने समायोजन को वरीयता दी थी। अब शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने के बाद ये कोर्ट की शरण में पहुंचे और प्रशिक्षु सहायक अध्यापक बनने के लिए याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने उनकी ये याचिका सीधे खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब जो भी नियुक्ति होगी वो भर्ती प्रक्रिया में नियमतः होगी। बकायदा विज्ञापन निकलेगा और प्रशिक्षु शिक्षामित्रों को भी बतौर अभ्यर्थी शामिल होना पड़ेगा।

ये है मामला
यूपी की पूर्ववर्ती सपा सरकार में जब 72,825 सहायक अध्यापक भर्ती निकली तो उसमे बड़ी संख्या में शिक्षामित्र भी शामिल हुए। ये ऐसे शिक्षामित्र थे जिन्होंने टीईटी पास की थी। जब भर्ती प्रक्रिया में नियुक्ति शुरू हुई तो उसी समय शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर एडजस्टमेंट होने लगा। शिक्षामित्रों ने सीधे भर्ती से सहायक अध्यापक बनना ठीक समझा और 72,825 सहायक अध्यापक में चयनित होने के बावजूद भर्ती से कन्नी काट गए। इससे 72,825 सहायक अध्यापक भर्ती में 6,160 पद रिक्त रह गए। योगी सरकार बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया। जिसके बाद टीईटी पास शिक्षा मित्र हाईकोर्ट पहुंचे और प्रशिक्षु सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त की मांग करते हुए याचिका दायर की।

सरकार के पाले में गेंद!
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अरविंद कुमार आदि ने इस मामले में याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने की। उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि राज्य सरकार से कहा है कि वो चाहे तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अपना निर्णय ले सकती है लेकिन 72,825 प्रशिक्षु सहायक अध्यापकों के मामले में जो पद रिक्त रह गए हैं उन पदों पर नया विज्ञापन जारी किया जाए और नियमतः भर्ती प्रक्रिया को संचालित कर नियुक्ति दी जाए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब टीईटी पास होने के बावजूद भी शिक्षामित्रों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications