इलाहाबाद हाईकोर्ट की आईटी स्टाफ भर्ती 2018 का Answer-Key जारी, ऐसे देखें

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट की आईटी स्टाफ भर्ती 2018 की सेकंड स्टेज की परीक्षा (प्रैक्टिकल टेस्ट) की आंसर-की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी इलाहाबाद हाईकोर्ट की वेबसाइट पर आंसर-की देख सकते हैं। बता दें यह परीक्षा 12 और 13 अप्रैल को हुई थी। इस भर्ती में जिन लोगों ने हिस्सा लिया था वह अब हाईकोर्ट की वेबसाइट से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की 21 अगस्त से 24 अगस्त तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

 Allahabad High Court IT Staff Recruitment 2018

गौरतलब है कि या भर्ती 12 जून 2017 को शुरू हुई थी। आईटी सपोर्टिंग स्टाफ के लिए 16 जुलाई 2017 तक फॉर्म भरे गए थे और इस का एग्जाम 18 से 19 नवंबर व 6 से 7 दिसंबर 2017 को हुआ था। अब जाकर इस भर्ती की आंसर-की जारी कर दी गई है।

205 पदों पर है भर्ती
आईटी सपोर्टिंग स्टाफ पद के लिए 205 पद निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती में बी टेक, एमसीए, एमएससी डिग्रीधारक व कंप्यूटर साइंस में आईटी बैचलर की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह भर्ती आईटी स्टाफ व उसके सपोर्ट के लिए है। इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तर प्रदेश के फास्ट ट्रैक कोर्ट एडिशनल कोर्ट व इलाहाबाद हाईकोर्ट इलाहाबाद व खंडपीठ लखनऊ में की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा अधिकतम 30 साल है।

कैसे डाउनलोड करें आंसर की
सबसे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको कैलेंडर वाले कॉलम पर क्लिक करें। आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। यहां पहला ही ऑप्शन आंसर की देखने व आपत्ति दर्ज करने के लिए दिया गया है। आप यहां "HTML" लिखें स्थान पर क्लिक करें और फिर दिए गए निर्देशों का पालन करते जाएं। नए पेज खुलते जाएंगे और अंतिम पेज पर आपको अपने यूजर आईडी, डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करना है। लॉगिन करते ही आपके सामने आंसर की का पेज खुल जाएगा। आप यहां से आंसर की देख सकते हैं और अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सीधे आंसर की देख सकते हैं।

लिंक - https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/970/52285/login.html
इस लिंक से आप सीधे लॉगिन करें और अपना आंसर की देखें व डाउनलोड करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+