यूपी पंचायत चुनाव में 135 कर्मचारियों की कोरोना से मौत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

यूपी पंचायत चुनाव में 135 कर्मचारियों की मौत पर इलाहाबाद HC का EC को नोटिस

प्रयागराज, 28 अप्रैल: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से हुई मौतों पर संज्ञान लिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसको लेकर चुनाव आयोग के राज्य के अफसरों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने चुनाव आयोग के 27 अधिकारियों से इस पर जवाब देने को कहा है। हाईकोर्ट ने अपने नोटिस में कहा है कि उन पर इसके लिए मुकदमा क्यों ना चले? मंगलवार को जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अजित कुमार की खंडपीठ ने ये नोटिस जारी किया है।

Recommended Video

    UP Panchayat Election 2021: 135 शिक्षकों की मौत पर HC ने सरकार से मांगा जवाब | वनइंडिया हिंदी
    यूपी पंचायत चुनाव में 135 कर्मचारियों की कोरोना से मौत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस

    उत्तर प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव से संबंधित ड्यूटी करने वाले 135 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की अब तक कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना संकट को लेकर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मंगलवार को इस पर भी आयोग से जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया है कि वह दिन में दो बार हेल्थ बुलेटिन जारी करे। साथ ही अस्पतालों को लार्ज स्क्रीन का प्रयोग करने को कहा गया है ताकि लोग रोगियों के बारे में जान सकें। कोर्ट ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के मार्फत कितने बेड आईसीयू व कोविड वार्ड में सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पतालों में हैं।

    कोर्ट ने कहा कि कि यह शर्म की बात है कि हम लोगों को ऑक्सिजन नहीं दे पा रहे हैं। सभी सरकारी और कोविड का इलाज कर रहे प्राइवेट अस्पतालों में रेमडेसिविर इन्जेक्शन और अन्य जरूरी दवाएं तथा ऑक्सिजन निर्बाध रूप से मिलनी चाहिए ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+