गली-गली बिस्किट बेच रहा था फेरी वाला, घर में अकेली लड़की देख डोल गई नीयत फिर...

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में एक शर्मनाक और दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। घर-घर बिस्किट - नमकीन बेच रहे फेरी वाले ने एक घर में अकेली किशोरी को देखकर उसे दबोच लिया और फिर उसके साथ मनमानी की। अचानक परिजन घर पहुंच गए तो युवक भाग निकला। मामले की शिकायत थाने में की गई लेकिन एक स्थानीय नेता के दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। परिजन कोर्ट की शरण पहुंचे तो न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Allahabad hawker raped a home alone girl

मंदिर दर्शन करने गए थे परिजन

कर्नलगंज इलाके के रहने वाले जितेन्द्र बहादुर अपनी पत्नी के साथ संगम तट स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। उनकी बेटी राधा ( सभी नाम परिवर्तित ) घर पर पढ़ाई कर रही थी। थोड़ी देर बाद मोहल्ले में बिस्किट व नमकीन की फेरी लगाने वाला एक युवक आया। दरवाजे पर दस्तक देने पर राधा ने दरवाजा खोला तो युवक ने बिस्किट - नमकीन का पैकेट थमाया। राधा ने कहा कि अभी पापा नहीं हैं आप बाद में आइए। युवक ने कहा मां को बुला दो। राधा ने जब बताया कि घर में कोई नहीं है आप बाद में आइए तो युवक की नियत राधा पर खराब हो गई। वह बोला मैं सामान रख देता हूं पैसा बाद में ले जाउंगा। जब तक राधा कुछ समझ पाती युवक घर में दाखिल हो गया और राधा को दबोच लिया। युवक ने अपने गमछे को राधा के मुंह में भर कर उसका मुंह बंद कर दिया और फिर अपनी मनमानी करता रहा।

थाने में नहीं हुई सुनवाई
थोड़ी देर में जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा हल्का खुला देखकर पहले चौंके। थोडा सा धक्का देते ही दरवाजा खुला गया और जैसे ही घर में दाखिल हुए उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। राधा के मुंह में कपड़ा ठूंस हैवान अपनी हवस मिटा रहा था। परिजनों को देखते ही युवक भागने लगा। माता-पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। लेकिन स्थानीय नेता के संरक्षण में युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कोर्ट की शरण में जाने के बाद आज मामले में मुकदमा दर्ज किया गया और अब युवक की तलाश की जा रही है ।

ये भी पढ़ें- टीचरों ने पिटाई के बाद छात्रा के प्राइवेट पार्ट में डाल दी पेंसिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+