इलाहाबाद: मतदान करने भाजपा सिंबल लेकर पहुंचे थे केशव, तस्वीर हुई वायरल, बढ़ेगी मुश्किल

केशव की जैकेट पर अलग से कमल का निशान लगा हुआ था। मतदान के दौरान उनकी यह तस्वीर कैमरों में कैद हो गई। वहीं इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने से नया बखेड़ा खड़ा हो गया।

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में गुरुवार को हुये चौथे चरण के मतदान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भाजपा का सिंबल लेकर मतदान केंद्र पहुंच गये। उनकी जैकेट पर अलग से कमल का निशान लगा हुआ था। मतदान के दौरान उनकी यह तस्वीरें कैमरों में कैद हो गईं और जब यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो नया बखेड़ा खड़ा हो गया। चूंकि चुनाव आयोग का नियम कहता है कि मतदान केन्द्र पर किसी पार्टी का सिंबल कोई लेकर नहीं जा सकता है। अब आयोग की भी नजर केशव पर टेढ़ी है और उनके विरुद्ध नोटिस जारी कर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के चलते आदि धाराओं में कार्रवाई की जायेगी। गौरतलब है कि केशव मौर्य अपना मत डालने के लिए सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे थे। यहां उनकी हॉफ जैकेट पर पार्टी का सिंबल 'कमल' लगा हुआ था। जिसकी तस्वीरें कैमरे में कैद हुई हैं।

इलाहाबाद: मतदान करने भाजपा सिंबल लेकर पहुंचे थे केशव, तस्वीर हुई वायरल, बढ़ेगी मुश्किल
ये भी पढ़ें: मणिपुर: वोटर को पैसे देने की बात कहने वाले भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आयोग ने FIR कराने के दिए निर्देश

प्रदेश अध्यक्ष ने दी ये सफाई
वहीं, इस मामले में जब केशव मौर्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 'उन्हे जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो पार्टी का सिंबल अपने जैकेट से हटा दिया था। यह अनजाने में ऐसा हो गया। क्योंकि अमूमन मेरी जैकेट पर कमल का निशान लगा रहता है और भूल से मेैं मतदान केन्द्र के अंदर पहुंच गया।'

आचार संहिता के उल्लंघन का है मामला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सिंबल के साथ मतदान केंद्र में जाने पर कार्रवाई का मन बना चुके जिलाधिकारी संजय कुमार ने प्रकरण की जांच एसडीएम फूलपुर को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आदर्श आचार संहिता के तहत कार्रवाई तय मानी जा रही है।
ये भी पढे़ं: शिवसेना ने कहा- आजादी की लड़ाई में BJP का क्या है योगदान, हम अपना आत्मसम्मान गिरवी नहीं रख सकते

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+