मणिपुर: वोटर को पैसे देने की बात कहने वाले भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आयोग ने FIR कराने के दिए निर्देश
मणिपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निजी टीवी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के आधार पर भाजपा प्रत्याशी वोबा जोरम के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है।
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वोबा जोरम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा है।

आयोग ने मणिपुर के मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि वोबा के खिलाफ अगले 48 घंटे के भीतर कानूनी कार्रवाई की जाए। आयोग के पत्र में कहा गया है कि कैश फॉर वोट्स स्कैंडल 2017 हेडिंग के अंतर्गत 22 फरवरी 2017 को इंडिया टुडे पर एक प्रोग्राम टेलीकास्ट किया गया था।
इस प्रोग्राम में एक स्टिंग ऑपरेशन दिखाया गया था कि 48-माओ एसी से चुनाव लड़ रहे वोबा जोराम ने कैमरे के सामने मतदाताओं को घूस देने और चुनावी खर्च को कम कर के दिखाने की बात कर रहे थे।

पत्र में आयोग ने कहा कि वोबा के को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी की जाए और जरूरी कार्रवाई की जाए। आयोग ने कहा कि वोबा के खिलाफ 171 B/171E, R.P. एक्ट 77, और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लए नोटिस जारी की जाए। पत्र में कहा गया है कि वोबा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा के 25 फरवरी तक आयोग को की कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।












Click it and Unblock the Notifications