महाशिवरात्रि पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, अलीगढ़ नगर निगम ने जारी किया आदेश

अलीगढ़ नगर निगम ने आदेश जारी किया है कि महाशिवरात्रि पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

Meat

महाशिवरात्रि के त्योहार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पूरे देश में ये पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नगर निगम ने मीट की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है। अगर किसी ने इस आदेश का उल्लंघन किया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने इस तरह का आदेश जारी किया था।

मामले में नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस अवसर पर मीट की सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। अगर कोई दुकानदार इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को इस आदेश के बारे में अवगत करवा दिया है। साथ ही पूरे इलाके में मॉनिटरिंग की जा रही। वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरनगर प्रशासन ने कांवड़ मार्ग में पड़ने वाली मीट की दुकानों को तीन दिन के लिए बंद करवाया है। अगर कोई आदेश का उल्लंघन करेगा, तो उसका लाइसेंस रद्द कर कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ ले जा रहे लोगों को बांटी बीयर
वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें कुछ लोग कांवड़ ले जा रहे श्रद्धालुओं को बीयर की बोतल बांट रहे। मामले में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने कहा कि ये हिंदुत्व के साथ खिलवाड़ है। वो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। साथ ही उसकी बाइक को भी बरामद किया। इसके अलावा आबकारी विभाग ने ठेके को नोटिस जारी किया है। साथ ही पूछा कि इतनी ज्यादा बीयर एक शख्स को क्यों बेची गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+