अखिलेश यादव की जनसभा को जबरन खाली करा रहे थे पुलिसकर्मी! सपा प्रमुख ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
कन्नौज, 16 फरवरी। उत्तर प्रदेश में पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है, अब तीसरे चरण की बारी है। इस बीच कन्नौज के तिरवा में समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'पहले और दूसरे चरण के मतदान में ही सपा और सपा के गठबंधन ने शतक लगा लिया है और अगर कन्नौज और तीसरे चरण में अपने लोगों का समर्थन मिला तो बीजेपी इतना पीछे छूट जाएगी कि तीसरे चरण से लेकर सातवें चरण तक इनके बूथों में कोई दिखेगा नहीं। भाजपा धोखेबाज और झूठे हैं।'

अखिलेश यादव ने आगे कहा, बीजेपी हमें बदनाम करना चाहते हैं क्योंकि हम लोग काम करने वाले हैं और समाज में खुशहाली लाने वाले हैं। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज के तिरवा में अपनी जनसभा के मंच के पास इलाके को जबरन खाली करा रहे पुलिसकर्मियों पर जमकर निशाना साधा। पुलिस ने इलाके से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे लोगों को हटाने का प्रयास किया। उनकी जनसभा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों को हड़काते हुए भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Fact Check: अखिलेश यादव ने ब्राह्मण होने की वजह से डॉक्टर से की बदसलूकी? क्या है वायरल वीडियो का सच
अपने भाषण में अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में शतक बनाया है। कन्नौज का समर्थन मिला तो बीजेपी इतना पीछे छूट जाएगी कि सातवें चरण तक उनके बूथों पर भूतों के अलावा कोई न जाए।' उन्होंने आगे कहा, 'हम आपको सचेत कर रहे हैं, बाहरी लोग अफवाह फैला सकते हैं। मैंने सुना है कि कन्नौज में बहुत कम लोग वर्दी छोड़कर आए हैं। इस डबल इंजन सरकार ने भ्रष्टाचार और अन्याय को दोगुना कर दिया है। वे (बीजेपी) लखीमपुर में अपने बुलडोजर क्यों नहीं चला रहे हैं?'
एबीजी शिपयार्ड बैंक मामले पर दी प्रतिक्रिया
एबीजी शिपयार्ड बैंक धोखाधड़ी मामले पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'जितने भी बैंकों से पैसा लेकर भागे हैं वो उद्योगपति गुजरात के क्यों हैं? जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं।' वहीं, आशीष मिश्रा को जमानत मिलने पर सपा प्रमुख ने कहा, 'हम मानते हैं कि पैरवी ठीक से नहीं हुई, अगर होती तो उन्हें जेल से जमानत नहीं मिलती। इन्हें जमानत जरूर मिल गई है लेकिन जनता की अदालत में इन्हें जमानत नहीं मिली है। जिन्होंने किसानों को कुचलने का काम किया है उनकी जमानत जनता जब्त करेगी।












Click it and Unblock the Notifications