Fact Check: अखिलेश यादव ने ब्राह्मण होने की वजह से डॉक्टर से की बदसलूकी? क्या है वायरल वीडियो का सच
Fact Check: क्या है वायरल वीडियो का सच
लखनऊ, 16 फरवरी: उत्तर प्रदेश में इस समय विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में नेताओं के कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। राज्य के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर दावा किया गया है कि अखिलेश यादव ने कन्नौज में एक वरिष्ठ डॉक्टर के साथ उनके ब्राह्मण होने की वजह से दुर्व्यवहार किया है।

क्या है वीडियो में
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अखिलेश यादव का ये वीडियो अस्पताल का है। वीडियो में अखिलेश यादव एक डॉक्टर को कहा है- तुम मत बोलो।, क्योंकि तुम सरकार के आदमी हो तुम्हें नहीं बोलना चाहिए, तुम सरकार का पक्ष नहीं ले सकते, तुम बहुत छोटे अधिकारी हो। तुम बीजेपी के हो सकते हो लेकिन मुझे नहीं समझा सकते। यहां से बाहर चले जाइए।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया है- ये वीडियो यूपी के कन्नौज का है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीएस मिश्रा के साथ अखिलेश यादव का ये बर्ताव उनकी मानसिकता को दर्शाता है। नाम पूछने के बाद और ब्राह्मण होने के कारण अखिलेश ने इस डॉक्टर को दुत्कारा है। क्या सपा मुखिया के लिए ब्राह्मण होना पाप है?
क्या है वीडियो का सच?
ये वीडियो नया नहीं बल्कि दो साल पुराना है। जनवरी, 2020 में कन्नौज में हुए एक बस हादसे के बाद अखिलेश यादव कन्नौज बस हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। अखिलेश जब मरीजों से घटना की जानकारी ले रहे थे तो डॉक्टरों की किसी लापरवाही पर वो उखड़ गए। जिस पर उन्होंने डॉक्टर डीएस मिश्रा को डांट दिया था। ये बात सही है कि अखिलेश यादव डाक्टर डीएस मिश्रा से अस्पताल में नाराज हुए थे लेकिन इसमें जाति का कोई मामला नहीं था। खुद डॉक्टर ने इसमें जाति जैसी कोई बात होने को बेतुका कहा था। इस पुराने वीडियो को जातिवादी रंग देकर गलत दावे से सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। ये है मामला-

Fact Check
दावा
अखिलेश यादव ने डॉक्टर से की बदसलूकी
नतीजा
दावा गलत, मामले में जाति का कोई एंगल नहीं












Click it and Unblock the Notifications