BJP के लगाए गए आरोपों पर अखिलेश यादव ने कहा- सीएम बाबा को नहीं पता कि चुनाव किस मुद्दे पर है

लखनऊ। साल 2008 में हुए अहमदाबाद सीरीयल धमाकों में एक सपा नेता के बेटे को दोषी पाए जाने के बाद भाजपा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को चौतरफा घेरना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारे बाबा सीएम कमाल के हैं। न तो वह पहले कुछ जानते था और न ही अभी कुछ जानते हैं। यूपी चुनाव किसानों के हक, युवाओं के रोजगार, राज्य के विकास, महंगाई कम कैसे होगी, फौज में जवानों की भर्ती होगी की नहीं होगी इन सवालों के लिए चुनाव है।

akhilesh yadav statement on bjp alleged that his connection with terreorist father

बता दें कि पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अखिलेश यादव अहमदाबाद में हुए धमाकों के एक दोषी के परिजन के साथ पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। समाजवादी पार्टी को समर्थन करने का मतलब आतंकवादियों को समर्थन देना है। सब कुछ बदल गया है लेकिन मुलायम सिंह यादव द्वारा स्थापित की गई पार्टी अभी भी वैसी की वैसी है। उन्होंने अपने भाषण में कहा- 'आप समझ सकते हैं। नई हवा है, वही सपा है। सपा का हाथ, आतंकवादियों के साथ। यह एक बार फिर साबित हो गया है।'

वहीं अहमदाबाद ब्लास्ट पर एक दिन पहले आए न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'इस मामले में आए अदालत के फैसले का हम स्वागत करते हैं। 49 दोषियों को सजा सुनाई गई - 38 को मौत की सजा, 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ऐसा तब हुआ था जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम थे।'

Recommended Video

    UP Election 2022: Lakhimpur Kheri में Akhilesh Yadav ने BJP पर बोला हमला | वनइंडिया हिंदी

    मालूम हो कि एक दिन पहले गुजरात की एक अदालत ने 2008 में अहमदाबाद में हुए सिलसिलेवार धमाकों के लिए 38 दोषियों को फांसी, जबकि 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि इन धमाकों में 56 लोगों की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+