'उछल-उछलकर चलना पड़ता है बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर', हमीरपुर में अखिलेश यादव ने बीजेपी को यूं घेरा
Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार 16 मार्च को हमीरपुर पहुंचे। यहां एक निजी कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की खराब स्थिति पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव ने कहा, एक्सप्रेस-वे पर उछाल-उछलकर चलना पड़ता है। तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने से कमर और पेट में दर्द हो सकता है।'
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इस क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी लागत में बना एक्सप्रेसवे है, लेकिन उद्घाटन के बाद जिस तरह से इसका निर्माण और रखरखाव होना चाहिए था, वह अब दिखाई नहीं देता... हाईवे बनाने वाले लोग इसे भूल गए हैं। इस दौरान अखिलेश ने कहा डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर सपने दिखाए गए।

वहां सुतली बम भी नहीं बनाया जा रहा है। प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी गई है। यहां सबसे ज्यादा पलायन हो रहा है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हर घर नल योजना सपा सरकार की देन है। उस वक्त तेलंगाना सरकार से प्रेरित होकर अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में इस परियोजना की शुरुआत की थी।
इतना ही नहीं, महोबा में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि PDA की लड़ाई नई नहीं है। यह बाबासाहब अंबेडकर का सपना रहा, राम मनोहर लोहिया ने हमें रास्ता दिखाया, नेताजी ने जीवन भर PDA समाज के लिए संघर्ष किया। यह एक लंबी लड़ाई है लेकिन हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में हम इस लड़ाई को जीतेंगे और PDA को सम्मान दिलाने का काम भी करेंगे।
कहा कि जिनके पेट में दर्द है, वे PDA को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। जैसे भाजपा का नारा 'सबका साथ, सबका विकास' है अगर वे सबको जोड़ रहे हैं, तो हमारा नारा भी यही है कि PDA सबको साथ लेकर चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications