'पैसा शायद उधार लिया होगा', जस्टिस यशवंत वर्मा के घर मिले कैश पर Akhilesh Yadav का तंज

Akhilesh Yadav News: दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा कैश कांड के बाद से मीडिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं, अब जज यशवंत वर्मा पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बड़ा बयान दे दिया है। अखिलेश यादव ने कहा, 'वह पैसा शायद उन्होंने(यशवंत वर्मा) उधार लिया होगा।'

अखिलेश यादव ने रविवार 23 मार्च को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के आवास पर नकदी मिलने की घटना पर कहा, 'देखिए ऐसा है कि जज साहब पर भ्रष्टाचार का सवाल नहीं उठ सकता। हो सकता है कि जज साहब (यशवंत वर्मा) ने शायद वह पैसा किसी से उधार लिया और पैसा रखा हो।'

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने कहा कि आप लोग हंस रहे हो...अरे आप क्या बात कर रहे हो? कल उन्होंने उधार लिया हो और रखा हो... आप वीडियो ध्यान से देखिए... एक भगवा रंग का कपड़ा उसमें दिखाई दे रहा है। तो वो पैसा उन्होंने उधार लिया होगा...रखा होगा। कई बार आग लग जाती है। उसकी वजह से आग लग गई है।

कहा कि यह तो कुछ ही पैसा पकड़ा गया है। हमने और आपने ने कई सौ करोड़ पैसे पकड़ा देखा। लेकिन, आज तक उस पैसे का पता नहीं चला कि किसका पैसा था। उत्तराखंड में पैसा पकड़ा गया। हम लोगों और आपको पता नहीं है। हम तो चाहते हैं कि किसी का पैसा नहीं हो। हम और आप लोग बांट लें उस पैसे को। चुनाव आ रहा है।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि याद कीजिए, जब समाजवादी पार्टी का बताया था...250 करोड़। याद है आपको...मैं आज भी मांग कर रहा हूं कि हमारा पैसा हमें वापस कर दिया जाए। यह कहा गया था कि समाजवादी पार्टी के कारोबारी हैं, उनका पैसा है। वो पैसा हमारा है, तो मैं बीजेपी के लोगों से मांग करता हूं कि वो हमारा पैसा वापस कर दें।

अखिलेश यादव ने कहा महाकुंभ जैसे पावन पवित्र आयोजन में, जिन श्रद्धालुओं की जान गई है या खो गए हैं, न उनको सरकार मुआवजा देना चाहती है और न ही उन लोगों को खोजना चाहती है। सत्य और धर्म का रास्ता सनातन का है लेकिन वे श्रद्धालुओं के मरने पर या खो जाने पर झूठ बोल रहे हैं। प्रचार किया गया कि यह डिजिटल महाकुंभ था। यदि ऐसा था तो वहां(महाकुंभ मेला क्षेत्र में) से ड्रोन और CCTV कहां चले गए?

ये भी पढ़ें: Judge Cash Case: 2018 चीनी मिल बैंक घोटाले में भी जुड़ा था जस्टिस यशवंत वर्मा का नाम! CBI की FIR में थे शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+