Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM योगी आदित्यनाथ को BJP का नाम बदलकर भारतीय जोगी पार्टी कर देना चाहिए: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Target CM Yogi Adityanath: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि हम शुरू से कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है।

आगे कहा कि लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। कोई सोच भी नहीं सकता था कि जाति के आधार पर तबादले किए जाएंगे। आज महिलाओं पर अत्याचार के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

Akhilesh Yadav Target CM Yogi Adityanath

अखिलेश ने बीजेपी के नाम बदलने की प्रक्रिया को भी आडे हाथ लिया। अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी का नाम बदलकर भारतीय जोगी पार्टी कर देना चाहिए। जब ​​इतने नाम बदले हैं, तो सीएम को भारतीय जनता पार्टी का नाम भी बदल देना चाहिए। बुलडोजर वाले बयान पर भी अखिलेश ने घेरा....

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री कोर्ट के फैसले के बाद माफी मांगेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर में खुद का दिमाग नहीं होता, वह स्टेयरिंग से चलता है। जनता कब स्टेयरिंग बदल दे, कोई नहीं जानता। उन्होंने दिल्ली वालों पर भी तंज कसा और कहा कि वे कब स्टेयरिंग बदल दें, यह भी अनिश्चित है।

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले के बाद अब बुलडोजर नहीं चल सकता है, क्योंकि कोर्ट ने इसे असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या अब मुख्यमंत्री माफी मांगेंगे? लखनऊ के होटल में आग लगने पर क्या बुलडोजर की चाबी खो गई थी?

गैर कानूनी इमारतों पर सवाल
अखिलेश यादव ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि सत्ता में आने पर वे बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ मोड़ देंगे। उन्होंने पूछा कि इसमें गलत क्या है? जितनी भी गैर कानूनी इमारतें बनी हैं, उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया जा रहा है?

क्या था बुलडोजर पर योगी का बयान
इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि हर किसी का हाथ बुलडोजर पर फिट नहीं हो सकता। इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने की क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा रखने वाला ही इसे चला सकता है। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने पस्त हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बयान में कहा था, "जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है।" उन्होंने यह भी जोड़ा, "दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+