आज BJP की पहचान 'नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई' बन गई, सदन में बोले Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पांचवें और अंतिम दिन जमकर हंगामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर हमला बोला।

अखिलेश यादव ने सदन में बोलते हुए कहा, 'पहले ये (भाजपा सरकार) खुद को चाल, चरित्र और चेहरे से पहचान बनाने का दावा करते थे। लेकिन, आज वे नफरत, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और महंगाई से पहचाने जाते हैं।' इस दौरान अखिलेश यादव ने पूछा एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था किसानों की मदद और कृषि क्षेत्र में सुधार के बिना कैसे संभव है?

Akhilesh Yadav News

सदन में अपनी बात रखते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, हमेशा सदन में परिवर्तन देखने को मिलता है। कभी टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हैं। पहले भी कहा था कि राइट और लेफ्ट में बैलेंस बना रहना चाहिए। अच्छा लग रहा है कि सरकार के साढ़े छ साल पूरा हो गये हैं।

इस दौरान अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का पुराना नारा रहा है। चाल चरित्र और चेहरा। लेकिन आज इनकी इमेज बदल गई है। उन्होंने कहा कि सदन नेता बड़े समझदार हैं। सबसे पहला इंटरव्यू दिया गया कि तीन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य रखा है।

लेकिन, तीन ट्रिलियन की इकॉनोमी का दावा करने वाली सरकार आज टमाटर के ठेले लगा रही है। कहा कि जितने सवाल किए गये थे उसमें एक भी पूरा नहीं हुआ। इस दौरान गोरखपुर में हो रहे जलभराव को लेकर भी हमला किया और कहा, 'जब आप अपना घर ठीक नहीं कर सकते तो प्रदेश को कैसे ठीक करेंगे।'

इस दौरान बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि साढ़े छह साल में एक भी मंडी नहीं बनाई गई। किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल पा रही है। सरकार ने आलू कितना ख़रीदा है। क्या आलू का भाव मिलने लगा लोगों को? नेता प्रतिपक्ष अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धान की ख़रीदारी का क्या हाल है।

क्या गन्ने का पेमेंट हो गया। सरकार कहती है कि इतना पेमेंट हो गया। लेकिन ये नहीं बताते कि बकाया कितना है। अखिलेश ने कहा कि लग रहा कि डबल इंजन टकरा रहे हैं। आलू कितना एक्सपोर्ट हुआ, आम कितना एक्सपोर्ट हो रहा है। टमाटर पर सरकार बात नहीं करना चाहती है। सरकार का चेहरा टमाटर की तरह लाल हो गया है।

टमाटर को लेकर जेड प्लस की सुरक्षा देने जा रही है। सरकार बताये कि टमाटर कि क़ीमत क्या है। जिस सरकार में टमाटर के लिए ठेले लगते हों वहाँ वन ट्रिलियन डालर की अर्थ व्यवथा कैसे सम्भव है। अखिलेश ने कहा कि, यूपी में काऊ मिल्क प्लांट बंद हैं। यूपी में अंडे का कारोबार पूरी तरह से ठप्प है।

इस पर सरकार कितना ध्यान दे रही है। इसको लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर नहीं है। जानवरों के डर से किसान खेतों में नहीं जा रहे हैं। सरकार कर क्या रही है। इस दौरान अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर सांड खुलेआम घूम रहे हैं। आये दिन लोगों की मौतें हो रही हैं। इसके लिए सरकार क्या योजना बना रखी है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+