अखिलेश का बड़ा बयान- 'कांग्रेस की झूठी लहर बना रही है BJP, क्योंकि उन्हें समाजवादी पार्टी से डर है'

अखिलेश का बड़ा बयान- 'कांग्रेस की झूठी लहर बना रही है BJP, क्योंकि उन्हें समाजवादी पार्टी से डर है'

हमीरपुर, 13 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का समय जैसे-जैसे करीब आ रहा है, सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी (एसपी) अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार 12 अक्टूबर को कानपुर जिले से समाजवादी विजय यात्रा पर निकल गए हैं। विजय यात्रा के दौरान हमीरपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से गठबंधन को लेकर बात की। अखिलेश यादव ने कहा, 'पूर्व के चुनावों में बड़े दलों के साथ गठबंधन का अनुभव अच्छा नहीं रहा है।'

छोटे दलों को गठबंधन में लाने की करेंगे कोशिश: अखिलेश यादव

छोटे दलों को गठबंधन में लाने की करेंगे कोशिश: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से हमीरपुर में बातचीत करते हुए कहा, 'अब हमारी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए छोटे दलों को गठबंधन में लाने की कोशिश करेगी।' इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ताधारी बीजेपी जानती है कि यूपी में उसको समाजवादी पार्टी टक्कर दे सकती है। इसलिए बीजेपी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती ताकत के बारे में झूठी लहर बनाने की कोशिश कर रही है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा लगातार झूठ बोलने वाली पार्टी है। उनका झूठ जनता समझ चुकी है।

प्रियंका की सक्रियता से सपा का नहीं होगा कोई नुकसान: अखिलेश

प्रियंका की सक्रियता से सपा का नहीं होगा कोई नुकसान: अखिलेश

प्रियंका गांधी के यूपी में एक्टिव होने से क्या एसपी को नुकसान होगा? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा,

किसी के एक्टिव होने समाजवादी पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस, दोनों में कोई फर्क है, दोनों की नीतियां एक हैं। इसलिए प्रियंका गांधी के सक्रियता से चुनाव में कोई असर सपा पर नहीं पड़ने वाला है। चाचा शिवपाल यादव की रथ यात्रा से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए भतीजे अखिलेश यादव ने कहा कि वे भी बीजेपी के खिलाफ ही बोलेंगे।

पूरी तरह फेल हो चुकी है योगी सरकार: अखिलेश

पूरी तरह फेल हो चुकी है योगी सरकार: अखिलेश

इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि हम यूपी के किसानों, युवाओं और लोगों के साथ खड़े हैं। बीजेपी ने जो अपने चुनावी संकल्प पत्र में वादे किए थे वो पूरे नहीं किए। इस सरकार ने बिजली का उत्पादन एक भी यूनिट नहीं बढ़ाया है, उल्टे बिजली का बिल बढ़ा दिया है। कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। जनता का मूड उनके खिलाफ हो गया है। भाजपा वाले अपने कोई काम जनता को नहीं बता पाए, लेकिन वे सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता को देंगे।

लखीमपुर खीरी की घटना का किया जिक्र

लखीमपुर खीरी की घटना का किया जिक्र

न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जीप के टायरों के नीचे किसतरह से किसानों को कुचला गया है। किसानों की आय नहीं बढ़ी, हम किसानों के जीवन में बदलाव का वादा करते हैं। हम बिजली सुधार में बदलाव और किसानों को मुफ्त बिजली देने का वादा करते हैं। युवाओं को रोजगार देना और यूपी को विकास के पथ पर लाना हमारा एजेंडा है। भाजपा के पांच साल के शासन में दलितों और अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया गया और उन पर अत्याचार किया गया। समाजवादी पार्टी इस अन्याय को दूर करेगी।

अब यूपी की जनता चाहती है बदलाव: अखिलेश

अब यूपी की जनता चाहती है बदलाव: अखिलेश

अखिलेश यादव ने हमीरपुर में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव है और यहां की जनता बदलाव चाहती है। जनता ने मन बनाया है कि जिस तरीके से समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लेकर गए थे इस बार भी उन्हें मौका मिलेगा। इस दौरान मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा को इससे चिंतित नहीं होना चाहिए। लोगों ने बदलाव का फैसला कर लिया है और वे जानते हैं कि जमीन पर काम किसकी सरकार ने किया था। एसपी क्लीन स्वीप करने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+