योगी सरकार के इस मंत्री को जन्मदिन पर 100 रुपए भेजेंगे अखिलेश यादव, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर दी घोषणा
Akhilesh Yadav Om Prakash Rajbhar birthday: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के जन्मदिन पर दिया बयान चर्चा में आ गया है।
अखिलेश यादव ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर 100 रुपये से काम चल जाएगा तो भेज दें। लखनऊ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने में पीडीए समाज ही सक्षम है और बीजेपी झूठ पर चल रही है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?
अखिलेश यादव से जब सवाल किया गया कि उनके पुराने साथी और योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का आज जन्मदिन है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, "मैं क्या करूं इसके लिए? अगर 100 रुपये से काम चले तो भेज दें। हम तो 100 रुपये किसी को भी भेज देंगे। किसी का जन्मदिन है तो उसकी बहस मत करो, वैल्यू बढ़ने मत दो किसी की।" यह बयान सोशल मीडिया और प्रेस में तेजी से वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने दिए चुटीले कमेंट, कुछ ने जताई आपत्ति
अखिलेश यादव का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर मजेदार और चुटीले कमेंट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, 'कितना हीन इंसान है। हमेशा दूसरों को नीचा दिखाता है, और साथ रहने वाला इससे भी बदतर है। केवल हाँ-हूँ करता है और गाँव में गुलामी जैसा व्यवहार करता है।'
- एक अन्य ने मजाक में कहा, 'नहीं, कम से कम 501 रुपए तो भेज दीजिए।'
- कुछ ने सुझाव दिया, 'कम से कम 101 रुपए तो होना ही चाहिए।'
- एक यूजर ने टिप्पणी की, 'यही तो PDA है... दलितों का अपमान P नहीं करेगा तो कौन?'
ये भी पढ़ें: Vice President Election 2025: मतदान के दौरान हेमा मालिनी-रविशंकर का Funny Video वायरल, लोगों ने लिए मजे
लोकतंत्र और संविधान बचाने की अपील
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि, समानता, सामाजिक न्याय और विश्वबंधुत्व की भावना के साथ लोकतंत्र और संविधान को बचाने में पीडीए समाज ही सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में विश्वकर्मा समाज नौकरी, रोजगार और शिक्षा के मामलों में उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यह समाज कुशल और हुनरमंद है, लेकिन उनके साथ दोहरा बर्ताव किया जा रहा है।
BJP पर निशाना
अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया कि लोग विकास, खुशहाली और रोजगार चाहते हैं। लेकिन बीजेपी वाले झूठ पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'ये झूठ पर चलने वाले लोग हैं। इनकी जान कैमरों में फंसी हुई है। जैसे ही कैमरा साथ छोड़ देगा, बीजेपी जमीन पर आ जाएगी।'
ये भी पढ़ें: Lucknow: लड़की ने अपने क्लासमेट को कार में बैठाया और कर दी थप्पड़ों की बरसात, Video Viral












Click it and Unblock the Notifications