सपा सरकार के पांच साल में यूपी के 407 IPS अधिकारियों का 2454 बार ट्रांसफर
आईजी कार्मिक यूपी पीसी मीना की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश में 78 आईपीएस अफसर ऐसे हैं जिनका ट्रांसफर पांच साल में 10 या उससे ज्यादा बार किया गया।
लखनऊ। यूपी में सत्ता बदलते ही अखिलेश सरकार के कामकाज की फाइलें खुलने लगी हैं। प्रदेश में कुल 407 आईपीएस अधिकारी हैं जिनका पिछले पांच सरकार में 2454 बार ट्रांसफर किया गया है। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की ओर से दी गई आरटीआई के जवाब में मिली है।

सबसे ज्यादा 20 बार ट्रांसफर किए गए ये IPS
आईजी कार्मिक यूपी पीसी मीना की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश में 78 आईपीएस अफसर ऐसे हैं जिनका ट्रांसफर पांच साल में 10 या उससे ज्यादा बार किया गया। जबकि कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जिनका ट्रांसफर सिर्फ एक या दो बार हुआ है। सबसे ज्यादा ट्रांसफर किए गए आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव रहे। पांच साल में अखिलेश सरकार ने उनका 20 बार ट्रांसफर किया। READ ALSO: ट्रिपल तलाक के खिलाफ यूपी की एक और मुस्लिम महिला ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
2015 आईपीएस का ट्रांसफर कम से कम पांच बार
आईपीएस अनीस अहमद अंसारी का ट्रांसफर पांच साल में 18 बार किया गया जबकि राजेंद्र प्रसाद पांडेय को 17 और दिलीप कुमार को 16 बार ट्रांसफर किया गया। योगी सरकार के काम पर सवाल उठाकर गिरे और सस्पेंड हुए आईपीएस हिमांशु कुमार समेत पांच अधिकारी ऐसे हैं जिनका पांच साल में 15 बार ट्रांसफर हुआ है। 215 आईपीएस ऐसे हैं जिनका ट्रांसफर पांच किया गया। READ ALSO: म्यूजियम से चोरी हुआ 100 किलो सोने का सिक्का, तरीका जानकर सब हैरान
दो अधिकारियों का ट्रांसफर सिर्फ दो बार
पांच साल में सबसे कम ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में संजय तरडे का ट्रांसफर सिर्फ एक बार सीबी-सीआईडी में किया गया और कमल सक्सेना को एक बार गृह विभाग में भेजा गया। पांच साल में सिर्फ एक बार ही उनका ट्रांसफर हुआ। आरटीआई से मिली जानकारी में बताया गया कि इन पांच सालों में सबसे ज्यादा समय तक सस्पेंड रहे आईपीएस अधिकारी आईजी अमिताभ ठाकुर रहे। उन्हें 10 महीने तक सस्पेंड रखा गया। जबकि बाकी अधिकारियों को कुछ दिनों में या फिर 2-3 महीनों में बहाल कर दिया गया।
-
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications