सीएम ना होते हुए भी अखिलेश ने छात्रों को बांटे लैपटॉप, भाजपा को बताया झूठा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राजधानी में छात्रों को लैपटॉप बांटे। अखिलेश ने कहा कि उन्होंने छात्रों से लैपटॉप देने का वादा किया था जिसे अब वह पूरा कर रहे हैं। वह बीजेपी की तरह नहीं हैं जो वादे करके भूल जाती है। उन्होंने लैपटॉप को एक छात्र नहीं एक परिवार की जरूरत बताया।

akhilesh yadav distributes laptop to the students

बीजेपी पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो आज हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते रहे हैं वो जरा अपने गिरेबान में झांक कर देखें। खुद उनकी पार्टी परिवारवाद के नक्शे कदम पर चल रही है। भाजपा में भी कई पीढि़यां राजनीति क्षेत्र में जोर आजमाइश कर रही हैं। शायद भाजपा का ध्यान अपनी पार्टी पर नहीं गया होगा।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो गूगल को भी घुमा देती है। तो प्रदेश की जनता क्या चीज है। जो भाजपा 73 प्लास की बात कर अपनी छाती चौड़ी कर घूम रही है वो जरा अपना गिनती सही कर ले। तीन तो भाजपा पहले ही हार चुकी है। आज योगी सरकार रायबरेली में एम्स के ढोल पीट रही है। उसकी जमीन भी सपा ने ही दी है। इतना ही नहीं गोरखपुर में भी सपा सरकार ने ही जमीन दी थी पर उसका काम पता नहीं कहा चला गया।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार मुद्दों से भटक चुकी है। शायद इसीलिए नोटबंदी के सवालों पर बगले झांकती नजर आती है। योगी सरकार ने तो बच्चों को लैपटॉप दिए जाने का भी वादा किया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। आज हम बच्चों को लैपटॉप देकर योगी सरकार को याद दिला रहे है कि सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। एक लैपटॉप सिर्फ एक बच्चे को नहीं बल्कि पूरे परिवाार को शिक्षित करता है। आज हमने कम लैपटॉप बांटे है लेकिन योगी सरकार से उम्मीद करता हूं कि वो सरकार आगे आए और बच्चों से किए वादे को पूरा करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+