PICs: अखिलेश यादव को याद था इस बच्चे का जन्मदिन, गोद में उठाकर पूछे BJP से सवाल
इस दौरान अखिलेश यादव ने खजांची को गोद में उठाकर कहा कि नोटबंदी के दौरान पैदा हुए इस बच्चे के भविष्य के लिए बीजेपी क्या कर रही है?
Recommended Video

इटाव। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लखनऊ से वापिस जाते समय सैफई में रुक गए, यहां उन्होंने हवाई पट्टी पर एक बच्चे का जन्मदिन मनाय। एक साल पहले नोटबंदी के दौरान कानपुर देहात के रूरा में बैंक की लाइन में पैदा हुए खजांची का जन्मदिन मनाया गया। अखिलेश यादव ने बच्चे के परिवार को सैफई बुलाकर कई तोहफे भी दिए, इस दौरान अखिलेश यादव ने खजांची को गोद में उठाकर कहा कि नोटबंदी के दौरान पैदा हुए इस बच्चे के भविष्य के लिए बीजेपी क्या कर रही है? जब बैंक में पैदा हुए इस बच्चे की जिंदगी में बदलाव नहीं आया तो और लोगो की जिंदगी में क्या बदलाव आया होगा?

अखिलेश को किन्नर भी आया याद
वहीं अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर निकाय चुनाव में अयोध्या में एक किन्नर को जबरदस्ती हराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिन किन्नरों को सुप्रीम कोर्ट ने भी बराबर का हक देने की बात कही, उन्हें ही हराने के लिए मुख्यमंत्री 5 बार अयोध्या गए। इस दौरान मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव और इटावा से पूर्व चैयरमेन हाजी फुरकान अहमद भी मौजूद रहे।

'सोनम गुप्ता' वाला नोट भी आया अखिलेश को याद
अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी ने देश को तरह-तरह के किस्से और चर्चाएं दी। अज्ञात सोनम गुप्ता इसी नोटबंदी की चुहलबाजी में लंबे समय तक सोशल मीडिया क्वीन बनी रहीं। कोई नोटबंदी की लाइन में खड़े-खड़े दम तोड़ गया तो किसी को लाइन में अपनी बारी आने तक नोट खत्म होने की सूचना ने इस दुनिया से बाहर कर दिया। कैसी घटनाएं-दुर्घटनाएं सामने आई, उन्हीं में से एक खचांची का जन्म है। आइए खजांची का जन्मदिन मनाकर नोटबंदी के कथित दर्द को खुशियों में बदल देते हैं।

अखिलेश के लिए मामूली बच्चा नहीं है 'खजांची'
नोटबंदी के समय बैंक में पैदा हुए इस बच्चे खजांची का जन्मदिन पूर्व सीएम अखिलेश यादव बड़े ही उत्साहित ढंग से मनाया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से किसानों व गरीबों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। केंद्र व प्रदेश की सरकार अपने वायदों पर खरी नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा चलाए गए नोट भी काले धन में बदल रहे हैं, सूबे में भ्रष्टाचार व्याप्त है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications