अखिलेश ने बुलाई सपा विधायको की बैठक, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के विधायकों की बुलाई बैठक, बैठक में ले सकते हैं बड़े फैसले, सपा सुप्रीमो के लिए जता चुके हैं अथाह प्रेम|

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच अखिलेश यादव ने तमाम सपा विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक को ऐसे समय पर बुलाया गया है जब पार्टी के भीतर चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद खड़ा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में अखिलेश यादव पार्टी के आगामी भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं, इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर टिकट के बंटवारे पर भी चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव को जबसे पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया है तबसे मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए, इस फैसले के खिलाफ चुनाव आयोग जाने का फैसला लिया है।
मुलायम बनाम अखिलेश: एसपी के चुनाव चिह्न साइकिल पर लग सकती है रोक

अखिलेश ने बुलाई सपा विधायको की बैठक, कर सकते हैं बड़ा ऐलान
एक तरफ जहां मुलायम सिंह यादव पार्टी पर अपने स्वामित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने कहा है कि वह नेताजी से अथाह प्रेम करते हैं और करते रहेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे खिलाफ नेताजी को भड़काया जा रहा है, लेकिन इन सबके बावजूद मेरे अंदर नेताजी के लिए किसी भी तरह का द्वेष नहीं है। अखिलेश याादव ने कहा कि सभी समाजवादी नेताजी से बहुत प्रेम करते हैं और इसमें मैं भी शामिल हूं, आपको बता दें कि रविवार को रामगोपाल यादव द्वारा बुलाई गई आपातकालीन कार्यकारिणी के सम्मेलन में भी अखिलेश ने कहा था कि वह एक बार फिर से यूपी को जीतकर नेताजी को समर्पित करना चाहते हैं।
समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- मैंने जो किया वह कठिन फैसला था
उन्होंने कहा था कि वह नेताजी को जीत का तोहफा देना चाहते है। यही नहीं अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर सम्मेलन की तस्वीर जारी करते हुए कहा था कि उन्हें मुश्किल फैसले लेने पड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि कभी-कभी अपनों की सुरक्षा के लिए जिन्हें आप प्यार करते हैं, सही फैसले लेने पड़ते हैं, जो मैंने आज किया वह मुश्किल था, लेकिन वह मुझे करना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+