जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा जेब में क्लोरोफॉर्म लेकर चलती है: अखिलेश
कानपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जनता को भटकाने और दिमाग डायवर्ट करने का आरोप लगाया है। पूर्व सीएम ने कहा कि कैश की कमी से जूझ रहे लोगों पर बीजेपी तरह-तरह के फार्मूलों का इस्तेमाल कर रही है। अखिलेश ने कहा, बीजेपी के नेता एक जेब में क्लोरोफार्म और दूसरी जेब में अफीम लेकर चलते हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कानपुर आए थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी के समय बहुत बड़े-बड़े दावे किए गए थे। लेकिन सभी दावे खोखले साबित हुए। कहा कि नोट छापने वाला कागज, स्याही और मशीनों को विदेश से मंगाया गया था। साथ ही भाजपा सरकार दावा कर रही थी कि नोट भी ज्यादा छापे गए है। फिर भी बाजार से नोट गायब है तो इसकी जिम्मेदार केन्द्र सराकर की है। साथ ही उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू करके केन्द्र सराकर ने व्यापारियों को संकट में डाल दिया था। जिससे व्यापार ही नहीं, देश की अर्थव्यवस्था भी चौपट हो गई है।

यूपी में डिफेन्स कॉरिडोर निर्माण को अखिलेश ने जनता को बरगलाने वाला हथकंडा बताते हुए कहा कि सरकार पहले मौजूद डिफेन्स प्रतिष्ठानों की मजबूती की लिए कुछ भी नहीं कर रही है। पूर्व सीएम ने कहा कि देश के मौजूदा हालात की वजह से पीएम जिस भी देश में जा रहे हैं वहां उनका विरोध किया जा रहा है, जो पीएम का विरोध नहीं है, बल्कि भारत का अपमान है। साथ ही उन्होंने जनका को बीजेपी से सावधान रहने की नसीहत तक दी है।
वहीं, राजनेताओं के आपराधिक केसों की वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार अपने लोगों को बचाने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने जम्मू में मासूम के साथ हुए रेप की घटना को अब तक का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications