शिवपाल यादव के चुनावी पोस्टरों से गायब मुख्यमंत्री अखिलेश और सहयोगी कांग्रेस

शिवपाल यादव भले ही समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुननाव लड़ रहे हों लेकिन उनके चुनाव प्रचार में मुलायम सिंह के अलावा कोई नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को भी जगह नहीं है।

इटावा। उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेजी से शुरू हो गई है । सभी दलों की पार्टियों का जोरों से प्रचार चल रहा है। सभी दलों अपने प्रत्याशी के लिए स्टार लगा दिए है। सपा से स्टार प्रचारक के रूप में आज मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल के लिए प्रचारक के रूप में ताखा पहुंचे। मुलायम ने शिवपाल के लिए बोट मांगे व भारी मतों से जिताने के लिए अपील की।

शिवपाल यादव के चुनावी पोस्टरों में ना अखिलेश, ना कांग्रेस

वहीं पर देखने को मिला सपा और कांग्रेस जो गठबंधन हुआ है। उससे लग रहा है कि मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह गठबंधन से सहमत नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है जहां अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है पर कही पोस्टरों पर न ही कांग्रेस का हाथ के पंजे का निशान देखने को मिला न ही कही पर राहुल, सोनिया की तश्वीर नजर आई। यह अपने आप में एक सवाल खड़ा कर रही है कि यह सपा और कांग्रेस का कैसा गठबंधन है। जहां पर कांग्रेस पार्टी का नामो- निशान गायब हो गया। अखिलेश यादव भी शिवपाल के चुनावी पोस्टरों से गायब हैं। ये पोस्टर शनिवार को शिवपाल की चुनावी सभा में दिखे, जिसमें मुलायम सिंह यादव प्रचार करने पहुंचे।

लोकदल के प्रत्याशी को दिया आशीर्वाद
इटावा के जसवंतनगर विधान सभा चुनाव में शनिवार को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल सिंह यादव के समर्थन में एक जनसभा में जनता से अपील की इस बार शिवपाल सिंह यादव को भारी मतों से जिताकर विजयी बनाएं। जनसभा के अंत में मंच से लोक दल के प्रत्याशी ने भी मुलायम के पैर छू कर आशीर्वाद लिया उसके बाद मुलायम सिंह ने लोकदल के प्रत्याशी का हाथ पकड़कर लोगों का अभिवादन भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+