कमाल के प्रधानमंत्री हैं, अब इनका दिल्ली में दिल नहीं लगता है- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम लोगों को गुमराह कर रहे हैं, उनका दिल्ली में दिल नहीं लग रहा है।

जौनपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर पलटवार किया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम बिजली नहीं देते हैं, लेकिन वह काशी गंगा मां के कहने से आएं हैं क्यों नहीं गंगा मां की कसम खाकर कहते हैं कि बिजली नहीं आई है, हमने आपके संसदीय क्षेत्र में 24 घंटे बिजली देने का काम किया है। वाराणसी में एक के बाद दूसरा रोड शो कर रहे हैं प्रधानमंत्री, लग रहा है प्रधानमंत्री जी शो ही करते रहेंगे और विदेश जाना छोड़ देंगे।

akhilesh yadav

अखिलेश के भाषण के मुख्य अंश

  • अगर दिल नहीं लग रहा है दिल्ली में तो हमसे कुर्सी की अदल बदली कर लो।
  • ऐसे कमाल के प्रधानमंत्री हमने कहीं नहीं देखा, अब उनका दिल्ली में दिल कम लग रहा है, अब यूपी में ज्यादा हैं।
  • आपने सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने हमारे जवानों को लड़ा दिया, बताओ कश्मीर की क्या हालत है।
  • किसी भी शहीद को अलग से मदद करने का काम नहीं किया है।
  • वन रैंक और वन पेंशन के नाम पर भी लोगों को धोखा देने का काम किया है।
  • पीएम कहते हैं कि यूपी में नकल हो रही है, बताएं कि अमेरिका के राष्ट्रपति आए थे तो किसकी नकल का सूट पहना।
  • आने वाले समय में अगर 1 लाख रुपए का कर्ज माफ करना पड़ा तो हम किसानों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे।
  • प्रधानमंत्री जैसे नेता आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, समाजवादी सरकार ने 50 हजार रुपए माफ करने का काम किया था, 1600 करोड़ माफ कर चुके हैं हम किसानों का।
  • लेकिन ये बताएं कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र में कितना कर्ज माफ कर दिया।
  • भाजपा वाले कह रहे हैं कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों का कर्ज माफ कर देंगे।
  • लोहिया आवास की संख्या बढ़ाएंगे, हम एकलौती सरकार हैं जो 3.5 लाख रुपए लोहिया आवास के लिए दे रही है।
  • आने वाले समय में हम हर महीने एक किलो मिल्क पाउडर और एक किलो घी देने का काम करेंगे।
  • लगातार बेरोगजारी बढ़ रही है, आने वाले समय में नौजवानों के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलाएं और उन्हें नौकरी दिलाने का काम करेंगे।
  • कोई गरीब माता-बहनें नहीं छूटेंगी जिन्हें 1000 रुपए की पेंशन ना मिले।
  • ये आरोप लगाते हैं कि थाने सपा कार्यालय से चलते हैं, लेकिन पीएम को पता ही नहीं कि पुलिस 100 नंबर से चलती है।
  • यह चुनाव जहां विधायक चुनने का है वहीं सरकार बनाने का भी है।
  • एक पत्थर वाली सरकार वाला दल है, कौन भरोसा करेगा उनपर जिन्होंने अपनी जिंदा मूर्ती लगा ली हो।
  • हमने तो पीएम से कई बार कहा कि आप तो गंगा मैया के बुलाने पर काशी पहुंचे थे, तो गंगा मैया की कसम खाकर बता तो बिजली नहीं आती है, आजतक जवाब नहीं दिया है।
  • हम तो कहते हैं कि काशी आपकी लोकसभा क्षेत्र है, लेकिन हमने 24 घंटे बिजली देने का काम किया है।
  • ये प्रधानमंत्री कमाल के हैं जिन्होंने बिजली को भी हिंदु मुसलमान बात दिया
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+