2024 से पहले बदले अखिलेश के तेवर, कांग्रेस के साथ वाली विपक्षी बैठक में होंगे शामिल

Akhilesh Yadav: 2024 से ठीक पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के तेवर कुछ बदले-बदले से नजर आ रहा है। वहीं, अब वह कांग्रेस के साथ वाली 12 जून को बिहार में आयोजित विपक्षी बैठक में शामिल होंगे।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को दिशा देने के लिए 12 जून को एक बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना में आयोजित होगी और इस बैठक में देशभर के विपक्षी दलों के नेताओं के जुटने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भी इस बैठक में शामिल होने की बात सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 जून को पटना में आयोजित होने वाली इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

वहीं, पटना में आयोजित होने वाली इस बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जैसे कांग्रेस के शीर्ष स्तर के नेता के आने की संभावना भी जताई जा रही है। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के भी पहुंचने की स्वीकृति मिल चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी तो 11 जून को ही पटना पहुंच जाएंगी। बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, चुनाव से पहले भाजपा को पटखनी देने के लिए बिहार सीएम नीतीश कुमार की पहल पर यह बैठक हो रही है। हालांकि, विपक्षी दलों की यह पहली बैठक है, इसलिए कोई खास नतीजा तो नहीं निकलेगा।

Recommended Video

    औरैया: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लेकिन, अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर एक खाका तैयार किया जा सकता है। बता दें कि, इस बैठक के लिए नीतीश कुमार खुद सभी विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा के खिलाफ गोलबंद होने, सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा हो सकती है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2024 से ठीक पहले बिहार सीएम नीतीश कुमार जिस तरह से देशभर में बीजेपी विरोधी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश में लगे हैं, उसमें ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। पटना में 12 जून को ये बैठक है, जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गजों के शामिल होने की चर्चा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+