Akanksha Dubey के परिजनों ने किया चक्का जाम, पुलिस पर लगाया पैसा लेकर लीपा-पोती करने का आरोप

आकांशा दुबे की माँ लगातार योगी सरकार से समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही थीं। वहीं आज इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और आकांशा दुबे के परिजनों ने भदोही में चक्का जाम कर दिया।

Akanksha Dubey family members blocked the highway protest accused the police of taking money

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला अब तूल पकड़ता नज़र आ रहा है। आकांक्षा के परिजनों ने वाराणसी भदोही मार्ग पर चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां पाल चौराहे के पास चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहले से तैनात पुलिस के उच्च अधिकारी दलबल के साथ परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे है। दरअसल भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के परिजन मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों की मांग है कि मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।

Akanksha Dubey family members blocked the highway protest accused the police of taking money

आकांक्षा दुबे के पिता ने कहा मेरी बेटी के साथ हुआ घोर अन्याय
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में परिजन लगातार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। आकांक्षा दुबे के पिता ने कहा कि मेरी बेटी के साथ घोर अन्याय हुआ है। वह मेरी बच्ची नही बल्कि बच्चा था, जिसके द्वारा मेरे पूरे परिवार का भरण पोषण चल रहा था। आरोप लगाया कि समर सिंह और उसके भाई ने मेरी बच्ची को मारा है। उन्होंने योगी सरकार से दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उसने मेरा घर उजाड़ा है। आरोप है कि पैसे के लेन देन को लेकर विवाद था। जब-जब आकांक्षा पैसे मांगती थी तो उसको मारता पीटता था। समाज में प्रतिष्ठा बचाने के लिए आकांक्षा ने कभी पुलिस से शिकायत नहीं की।

Akanksha Dubey family members blocked the highway protest accused the police of taking money

Recommended Video

    अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जाँच में जुटी पुलिस

    आकांक्षा दुबे की मां ने कहा 'मेरी बेटी नहीं कर सकती खुदकुशी'
    वहीं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां अपनी बेटी के जाने के बाद पूरी तरह से मर्माहित है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। आकांक्षा की मां ने कहा कि 'मेरी बेटी कैसे खुदकुशी कर सकती है?' वहीं पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस क्या कर रही है? मैं पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हूं। कहा मेरी बेटी संघर्ष करके नंबर वन पर गई है। उसने मेहनत से अपनी प्रतिष्ठा और पहचान बनाई है। कहां मेरी लड़की को न्याय चाहिए, मेरी लड़की ने खुदकुशी नहीं की है। साथ ही उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि घटना के 5-6 दिन हो गए, आरोपी खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पैसे लेकर मामले पर लीपा-पोती की जा रही है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+