कमियों को छिपाने के लिए सरकार करा रही 'फर्जी एनकाउंटर', बहराइच मामले पर अजय राय का बड़ा बयान
Bahraich Encounter News: उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा में रामगोपाल मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। इस एनकाउंटर को लेकर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान सामने आया है।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एनकाउंटर पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोपियों को एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए कहा कि सरकार अपनी कमियों को छिपाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने मंगेश यादव और अन्य एनकाउंटर का भी जिक्र किया।

दरअसल, बहराइच के हरदी थाना अंतर्गत महाराजगंज कस्बे में बीते 13 अक्टूबर को देर शाम मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस को लेकर दो समुदाय के लोगों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बड़ा की एक समुदाय के लोगों ने जुलूस में शामिल रामगोपाल मिश्रा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
इस घटना के बाद पूरे प्रदेश का सियासी माहौल गर्म हो गया। घटना को लेकर विपक्षी दल भी सरकार पर हमलावर हो गए थे। 14 अक्टूबर को बहराइच जनपद में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
आरोपियों को पकड़ने के लिए एसटीएफ और एटीएस की टीम को लगाया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस सूत्रों द्वारा यह कहा जा रहा था कि संभावना है कि आरोपी नेपाल भाग गए हैं। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर थे।
इसी बीच गुरुवार को भारत नेपाल बॉर्डर से 50 किलोमीटर पहले नानपारा कोतवाली इलाके के अंतर्गत हांडा बसेहरी नहर के पास बहराइच पुलिस और एसटीएफ की टीम द्वारा रामगोपाल मिश्रा की हत्यारोपी सरफराज और तालीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर ली।
दोनों के पैर में गोली लगी हुई है। घायल दोनों आरोपियों को पुलिस टीम अस्पताल में लेकर पहुंची जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय से मीडिया कर्मियों ने बात की। मीडिया कर्मियों की बात का जवाब देते हुए अजय राय ने एनकाउंटर को फर्जी करार दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बहराइच सरकार फेल हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चाहे वह मंगेश यादव का एनकाउंटर हो, चाहे अजीत प्रताप सिंह का हो, चाहे बहराइच का एनकाउंटर हो। सरकार अपने नाकामियों को छिपाने के लिए फर्जी एनकाउंटर कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications