ओवैसी बोले- अगर मुस्कान जैसी लड़की को किया जा रहा परेशान, तो मुझे Z श्रेणी देने का क्या मतलब?
नई दिल्ली, 11 फरवरी: कर्नाटक में हिजाब विवाद जारी है। इसको लेकर AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने गृह मंत्रालय की Z प्लस सुरक्षा से इनकार कर दिया है क्योंकि अगर इस देश में मुस्कान जैसी मुस्लिम लड़कियों को खतरा है, तो असदुद्दीन ओवैसी भी खतरे में है। इससे पहले ओवैसी ने मुस्कान के परिजनों से फोन पर बात की थी।

यूपी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि यूपी में हुए हमले के बाद मेरी जान को खतरा था इस वजह से आप (सरकार) मुझे सुरक्षा दे रहे थे, लेकिन मुझे Z श्रेणी सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है, और ओवैसी को सुरक्षा देने का क्या मतलब है अगर मुस्कान जैसी लड़की को परेशान किया जाता है? अगर मुस्कान को खतरा है तो उनको भी खतरा है। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने कहा था कि अगर मुस्कान की जगह लक्ष्मी नाम की लड़की होती, तो भी वो उसका समर्थन करते।
Recommended Video
कौन है मुस्कान?
कर्नाटक में स्कूलों-कॉलेजों में हिजाब के साथ एंट्री बैन कर दी गई थी। जिसका मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे थे। इस फैसले के समर्थन में भी बहुत से संगठन उतर आए। हाल ही में मुस्कान नाम की लड़की, जो बीकॉम सेकेंड ईयर में है, वो हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची। इस पर वहां पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने उसको हिजाब उतारने को कहा। जिस पर मुस्कान अल्लाह-हू-अकबर का नारा लगाने लगी। इसी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था।
हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला
कर्नाटक हाईकोर्ट में भी इसको लेकर कई याचिकाएं दायर की गई थीं। जिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि हम पहले ये देखेंगे कि हिजाब पहनना मौलिक अधिकार है या नहीं। इसके बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। तब तक स्कूल-कॉलेज में कोई धार्मिक प्रतीक ना पहनकर जाए। इसको लेकर कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई। सर्वोच्च अदालत ने कहा कि पहले हाईकोर्ट को सुनवाई करने दीजिए, बाद में हम इसको देखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications