यूपी: परिवार सहित आगरा पहुंच अखिलेश यादव ने किए भगवान के दर्शन, भाजपा पर जमकर साधा निशाना
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मजूद प्रसिद्ध तीर्थस्थल बटेश्वर में प्राचीन काल से मेला आयोजन होता रहा है। इस बार के मेला में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने अपने परिवार सहित इसमे भाग लिया। सपा नेता अखिलेश यादव ने मंगलवार सुबह यहां पहुंचकर भोलेनाथ के मुख्य मंदिर ब्रह्म लाल महाराज के अपने परिवार के साथ दर्शन किए। इस दौरान अखिलेश अपने बच्चों व सांसद भाई धर्मेंद्र यादव के साथ मौजूद थे। उसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध पशु मेले घोड़ा बाजार को घुमा और व्यापारियों से हाल-चाल जानकर घोड़ों का मोल-भाव किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने बच्चों को पूरा घोड़ा बाजार घुमाया उसके बाद नेमिनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने नेमिनाथ मंदिर मे पूजा अर्चना की।

मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव ने बटेश्वर मेले और तीर्थ का जिक्र करते हुए इसकी सराहना की। वहीं सपा सरकार द्वारा बटेश्वर मेले को चरम पर पहुंचाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में इस मेले की दुर्दशा नहीं थी जो आज है। वहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में दोबारा सपा की सरकार आने पर बटेश्वर तीर्थ का कायाकल्प किया जाएगा और हम विकास की बात करते हैं। जिसे हम धरातल पर लेकर आते हैं, जिसके लिए 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे। वहीं भाजपा पार्टी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर नाम रखा गया है जो सराहनीय है।

भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि वे लोगों को धर्म के नाम पर बांटने का काम करते हैं और वो ढोंगी हैं। खुद को किसानों की हितैषी बताने वाली भाजपा ने किसानों को महंगाई के सिवाय कुछ नहीं दिया। उन्होंने आगे कहा कि हमें तो बस ढोंगियों से डर लगता है। किसानों की आय दोगुनी करने पर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए व आरोप लगाते हुए कहा कि यहीं स्थिति अगर रही तो किसान खुद की जमीन बेचने को मजबूर हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications