यूपी: महंगाई से त्रस्त महिलाएं निकली सड़क पर, मिट्टी के चूल्हे पर चाय बनाकर जताया विरोध

आगरा। बढ़ती हुई महंगाई से परेशान होकर ताजनगरी आगरा में महिलाओं ने अनोखा प्रदर्शन कर विरोध जताया है। महिलाओं ने जिला मुख्यालय पर मिट्टी के चूल्हे में चाय बनाई औऱ केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सराकर ने गरीब को उज्जवाला योजना में गैस कनेक्शन तो दिए, लेकिन उनके उपयोग करने का हक छीन लिया। महिलाओं ने कहा कि गैस के दाम काम नहीं हुए तो 2019 के लोकसभा चुनाव में खामियाजा उठाने के लिए तैयार रहे।

Agra women protest against rising prices of domestic cylinders

ताजनगरी आगरा में महंगाई से परेशान होकर गुरुवार को महिलाओं जिला मुख्यालय पर मिट्टी के चूल्हे लाकर उस पर चाय बनाई। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। सामाजिक संगठनों के द्वारा किए जा रहे इस विरोध प्रदर्शन के बाद अब घर की महिलाएं भी महंगाई के विरोध में सड़क पर उतर आई हैं। बता दें कि गैस के बढ़ते दामों के विरोध में समाज सेविका सावित्री चाहर ने महिलाओं के साथ मिलकर जिला मुख्यालय का घेराव किया और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

सावित्री चाहर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार बढ़ रहे गैस के दाम ने गरीब महिलाओं के रसोई के बजट को बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उज्वला योजना के नाम गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दे रही है, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उन परिवारों से ही इसके उपयोग का हक छीन रही है। जिसे बर्दाश नही किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+