आगरा: चामुंडा देवी मंदिर से अतिक्रमण हटाने को लेकर हिन्दू संगठन और रेलवे आमने-सामने

लखनऊ, 29 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए चामुंडा देवी मंदिर के एक हिस्से को हटाने के लिए कहा है। रेलवे के नोटिस पर हिन्दू संगठनों ने एतराज जताते हुए इसको लेकर प्रदर्शन किया है। वहीं रेलवे की ओर से साफ कर दिया गया है कि वो यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते है। ऐसे में इसको हटाना पड़ेगा।

 railway

आगरा डिवीजन के डीआरएम आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को कहा है कि मंदिर का एक हिस्सा जिस तरह से बनाया गया है, उससे यात्रियों की सुरक्षा का मसला खड़ा होता है। हम यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते हैं। हम सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक सम्मानजनक समाधान चाहते हैं। हम सभी हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे और मुझे उम्मीद है कि इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।

डीआरएस ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

इस मामले को लेकर आगरा डिविजन डीआरएम के दफ्तर के बाहर हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया है। संगठनों ने रेलवे की ओर से चामुंडा देवी मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर जारी किया गया नोटिस वापस लेने को कहा है।

क्या है पूरा मामला

आगरा में रेलवे की जमीन को अतिक्रमण कर बनाए गए मंदिर को लेकर ये विवाद है, मंदिर के कारण स्टेशन विस्तार का कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में रेल प्रशासन चाहता है कि मंदिर के अतिक्रमण वाले हिस्से को हटाया जाए। मामला राजामंडी रेलवे स्टेशन का है। रेलवे का कहना है कि यहां प्लेटफॉर्म-एक पर 72 वर्ग मीटर अवैध निर्माण है। डीआरएम ने मंदिर न हटाए जाने की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए स्टेशन को बंद कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+