तालाब से बाहर झांक रहे मगरमच्छ को गांववालों ने बेरहमी से कुचला, देखें वीडियो
आगरा। आगरा जनपद के थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत विप्रावली के कप्तान पुरा गाँव में एक मगरमच्छ की ग्रामीणों ने मारकर हत्या कर दी, जिससे वनकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वन विभाग ने इस कृत्य को अमानमवीय बताया है और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार विप्रावली के ग्राम कप्तान पुरा के तालाब में कुछ मगरमच्छ होने से ग्रामीणों में भय के चलते पिछले कई दिनों से हड़कंप मचा था। बताया जाता है कि यह मगरमच्छ तालाब से निकलकर पशुओं और अन्य पक्षियों पर हमला कर देता था जिस पर ग्रामीण भयभीत थे। ग्रामीण रात के समय जाग-जाग कर अपने पशुओं की रखवाली करते थे। सोमवार रात 9 बजे किसी ग्रामीण ने वन कर्मियों को सूचना दी की गांव कप्तानपुरा के तालाब से एक मगरमच्छ बाहर निकल रहा था जिसको ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडों , सरियों से कुचल कर मार डाला।
इसकी सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर गांव पहुंची और मृतक मगरमच्छ का शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मंगलवार सुबह आगरा और क्षेत्रीय वन विभाग की टीम ने घटनाकार गांव में जाकर जानकारी ली और 5 फीट लंबे मृतक मगरमच्छ के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। इसमें एक पैनल में मृतक मगरमच्छ का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वहीं वन कर्मियों का कहना है कि हमने कुछ लोगों को चिन्हित किया है, जांच करके उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications