आगरा: एक घर से आ रही थी बदबू, दरवाजा तोड़ा तो नजारा देख पुलिस के उड़े होश

मां की लाश करीब 4 महीने पुरानी बताई जा रही है और बेटी को मरे हुए अभी 15 या 20 दिन ही हुए होंगे।

आगरा। ताजनगरी आगरा में मां-बेटी की मौत का मामला सामने आया है। ये घटना थाना शाहगंज क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके की है जहां मां-बेटी की लाश एक बंद कमरे में जली हुई मिली है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी कमरे से आ रही बदबू के जरिए लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ये भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस ने किया मौत का खुलासा, इसलिए बेटे ने की मां के अकाउंटेंट की हत्या

पास के लोगों को नहीं थी घटना की कोई खबर

पास के लोगों को नहीं थी घटना की कोई खबर

बता दें कि आगरा के थाना शाहगंज इलाके के अर्जुन नगर में स्थित एक मकान में कई दिनों से मां-बेटी किराए पर रह रही थी। लेकिन आसपास के लोगों को ये जानकारी नहीं थी कि जिस कमरे में वे दोनों रह रही हैं वो कमरा काफी दिनों से बंद पड़ा है। वहीं, पड़ोस के लोगों ने कई दिनों से न तो मां को देखा और ना ही उसकी बेटी को।

जलकर कंकाल हो गई मृतक बीना का मां

जलकर कंकाल हो गई मृतक बीना का मां

ऐसे में पड़ोसियों को शनिवार को कमरे से बेहद बदबू आई जिसके चलते उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं, मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ा लेकिन वहां पुलिस के साथ मौजूद लोगों ने जैसे ही कमरे में देखा उनके पैरों से जमीन खिसक गई। बता दें कि कमरे में मां-बेटी की जली हुई लाश मिली। मां पूरी तरह से जलकर कंकाल हो चुकी थी और बेटी की लाश अधजली मिली। वहीं, मां की लाश करीब 4 महीने पुरानी बताई जा रही है और बेटी को मरे हुए अभी 15 या 20 दिन ही हुए होंगे।

मां की लाश चार महीने पुरानी बताई गई

मां की लाश चार महीने पुरानी बताई गई

वहीं, चर्चा इस बात की भी है कि मां कंचन को काफी दिनों से नहीं देखा गया लेकिन बेटी बीना को हाल ही में 15-20 दिन पहले देखा गया था। ऐसे में फिर बेटी ने मां की मौत की बात किसी को क्यों नहीं बतायी। मां-बेटी की मौत एक रहस्य बनी हुई है। तो वहीं मां-बेटी की जिस मकान में लाश मिली है वो मकान किराए का है। मकान मालिक स्वामी वीरेंद्र ने बताया कि काफी साल पहले मकान मां-बेटी को किराए पर दिया था। जिसको लेकर समय-समय पर किराए को लेकर झगड़ा भी होता था।

मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स और पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। वहीं, सीओ लोहामंडी श्यामकांत ने बताया कि शव काफी दिन पुराने हैं और मां-बेटी की मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। वहीं, पुलिस इस संगीन मामले की जांच गहनता से कर रही है। ये भी पढ़ें: कमरे में फंदे से लटकती मिली बहू, मर्डर हुआ या सुसाइड?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+