कमरे में फंदे से लटकती मिली बहू, मर्डर हुआ या सुसाइड?

माधौगंज थाना क्षेत्र के समुखा निवासी सूरज की पत्नी नीलू का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। नीलू के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

हरदोई। हमारे देश में महिलाओं के लिये कई योजनायें चलाई जा रहीं हैं ताकि वे भी समाज में सम्मान के साथ रह सकें। इसके लिये पुरूषों को भी जागरुक किया जा रहा है जिससे वह बेटी की अनदेखी ना करें उनको पढ़ायें और आगे बढायें लेकिन समाज पर इसका ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा है। इसका उदाहरण हरदोई जनपद में आज फिर देखने को मिला जहां एक बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई ।

दहेज के दानव ने ली एक और मासूम की बलि

यह घटना हरदोई जिले के माधौगंज थाना क्षेत्र के समुखा की है। समुखा निवासी सूरज की शादी करीब 14 महीने पहले कछौना थाना क्षेत्र के समसापुर निवासी नीलू के साथ हुई थी। दोनों को एक बेटा था। बुधवार शाम नीलू का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। खबर मिलने पर नीलू के पिता सुशील समूखा पहुंचे। उन्होंने नीलू के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया गया। नीलू के पिता ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम की है और उन्हें देर रात सूचना दी गई।

वे जब मौके पर पहुंचे तो घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लगी थी और आंगन में बेटी का शव पड़ा था। सास को छोड़ कर सभी लोग घर से भाग चुके थे। इसकी सूचना उन्होंने थाने में दी पुलिस व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जटा शंकर सिंह ने ग्रामीणों व मृतक की सास से पूछताछ की थानाध्यक्ष ने बताया कि नीलू के पिता सुशील की तहरीर पर पति सूरज ससुर रामखिलावन सास मीना देवर आदर्श उर्फ छोटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दहेज के दानव ने ली एक और मासूम की बलि

इसकी जांच क्षेत्राधिकारी करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई जाएगी।वहीं मृतक की सास मीणा ने बताया है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ सूरज ने नीलू को डांट दिया । फिर वह किसी काम से चली गई और वह वापस लौटी तो नीलू कमरे में दुपट्टे से लटकी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+