Agra News: दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 13 लोग नदी में डूबे, 11 की मौत
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ़ गांव में दुर्गा पूजा का उल्लास मातम में बदल गया। उंटगन नदी में गुरूवार दोपहर मूर्त विसर्जन के दौरान 13 युवक गहरे पानी में डूब गए और हर तरफ चीख-पुकार मचने लगी। इस हादसे में 11 लोगों के डूबकर मरने की पुष्टि पुलिस और रेस्क्यू टीम ने की है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल पहुंच गए, लेकिन नदी का पानी काफी गहरा होने की वजह से हादसे ने गंभीर रूप ले लिया।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक चामड़ माता के मंदिर के पास नवरात्र में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी। मूर्ति के विसर्जन के लिए 40-50 पुरुष, महिलाएं और बच्चे पहुंचे थे और ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान कुछ युवक गहरे पानी की तरफ चले गए और बहाव में बहने लगे और हर तरफ चीख-पुकार शुरू हो गई।

Agra News: डीएम ने किया घटना स्थल का दौरा
जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर एक बजे के करीब हुआ था। दशहरा पर मूर्ति के विसर्जन के लिए गांव के 40-50 पुरुष, महिलाएं और बच्चे उटंगन नदी के पास पहुंचे थे। इनमें विष्णु (20), ओमपाल (25), गगन (24), हरेश (20), अभिषेक (17), भगवती (22), ओके (16), सचिन पुत्र रामवीर (26), सचिन पुत्र ऊना (17), गजेंद्र (17) और दीपक (15) गहरे पानी में चले गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद डीएम अरविन्द मलप्पा और डीसीपी पश्चिमी जोन अतुल शर्मा ने घटना स्थल का मुआयना किया है। मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और घायलों को पास के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: Agra News: सो रहे युवक के बिस्तर पर पहुंचा अजगर, करवट बदलते ही हुई अजीब फीलिंग, लगा जोर-जोर से चिल्लाने
गोताखोरों को रेस्क्यू के लिए लगाया गया
सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीणों ने फोर्स और रेस्क्यू टीम के देर से पहुंचने की शिकायत कराई थी। हालांकि, अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। बताया जा रहा है कि देर रात तक रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन किया और शुक्रवार को भी इसे अंजाम दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विसर्जन के लिए खास इंतजाम नहीं किया गया था, किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। खबर लिखे जाने तक 4 युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबिक बाकियों की तलाश जारी है। गोताखोरों को रेस्क्यू में लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: Agra News: आखिर नीले ड्रम में क्यों छुपाई गई युवक की लाश? पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, रिश्तेदार ही निकले कातिल












Click it and Unblock the Notifications