Agra News: सो रहे युवक के बिस्तर पर पहुंचा अजगर, करवट बदलते ही हुई अजीब फीलिंग, लगा जोर-जोर से चिल्लाने
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के घड़ी खंजर गांव में 18 वर्षीय मनीष त्यागी अपनी चारपाई पर सो रहा था। करवट बदलते ही तकिए पर हाथ गया और महसूस हुआ कि कुछ अजीब है।
उसके बाद किसी जानवर का अहसास होते ही वह बिस्तर से उठ गया और उठने के बाद जब उसने टॉर्च जलाया तो हैरान रह गया। उसके बिस्तर पर अजगर पड़ा था। अजगर को देखते ही मनीष जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगा।

अजगर को देखते ही चिल्लाने लगा मनीष
मनीष की चीख सुनते ही परिवार के अन्य लोग भी कमरे में दौड़ते हुए पहुंचे। इतना ही नहीं आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। बिस्तर पर अजगर देखने के बाद ग्रामीणों द्वारा रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वन विभाग की टीम रात में मौके पर नहीं पहुंची।
पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची उसके बाद रात भर ग्रामीण जागते ही रह गए। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की। करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया।
खाना खाने के बाद बिस्तर पर सो रहा था मनीष
परिजनों ने बताया कि पॉलिटेक्निक का छात्र मनीष रविवार रात अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी अलग कमरे और कुछ लोग बाहर सोने के लिए चले गए थे।
रात में सभी लोग चैन की नींद सो रहे थे इसी दौरान मनीष को करवट लेने के बाद एहसास हुआ कि उसके बिस्तर पर कोई जानवर है। उसके बाद मनीष तुरंत बिस्तर से उठा तथा लाइट जलाने के बाद उसे पता चला कि उसके बिस्तर पर अजगर पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस बारे में रात में ही 112 नंबर डायल कर पुलिस को फोन करके जानकारी दी गई थी। 112 डायल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस अजगर को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा सकी।
वन विभाग के रवैए से नाराज हैं ग्रामीण
इधर, ग्रामीणों द्वारा इस वन विभाग के अधिकारियों को भी गांव में अजगर मिलने की जानकारी दी गई लेकिन रात तक अधिकारी गांव में अजगर को पकड़ने के लिए नहीं आए। ऐसे में ग्रामीण रात भर जागते हुए अजगर पर निगाह जमाए रहे।
सुबह होने के बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया और पकड़ने के बाद लोगों ने उसे एक बोरे में भर दिया। बोर में भरकर उन लोगों ने अजगर को गांव से दूर ले जाकर जंगल की तरफ छोड़ दिया। फिलहाल वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications