Agra News: आखिर नीले ड्रम में क्यों छुपाई गई युवक की लाश? पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, रिश्तेदार ही निकले कातिल

Agra News: यूपी के आगरा में करीब 20 महीने पहले जिस गुमशुदगी ने पुलिस को उलझा दिया था अब उसका राज खुल गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि 18 साल के राकेश की हत्या उसके ही मुंह बोले मामा और ममेरे भाई ने मिलकर की थी।

उसका शव 20 फरवरी 2024 को जली हुई हालत में मिला था। चेहरा पहचान से बाहर था। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया। रिपोर्ट मां से मैच हुई तो साफ हो गया कि यह शव राकेश का ही है।

agra news youth body hidden in blue drum

मामला शुरू में अंधेरे में तीर चलाने जैसा था लेकिन लगातार खोजबीन से पुलिस कातिल तक पहुंच गई। सोमवार को पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरा आरोपी अब भी फरार है।

बेटी के वीडियो से शुरू हुआ पूरा विवाद

मुख्य आरोपी देवीराम ने पूछताछ में बताया कि राकेश ने उसकी 16 साल की बेटी का नहाते वक्त वीडियो बना लिया था। वह लगातार धमकाकर ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर उसने भतीजे नित्यानंद के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

आरोपियों ने राकेश को अपनी दुकान पर बुलाया। रात में तार और मफलर से गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद शव को नीले ड्रम में बंद कर लोडर से सुनसान जगह ले गए और पेट्रोल डालकर जला दिया। सबूत छिपाने के लिए मोबाइल और तार नदी में फेंक दिए।

गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे पिता

राकेश के पिता लाल सिंह ने 18 फरवरी 2024 को थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस शुरुआत में अपहरण की आशंका पर काम कर रही थी। दो दिन बाद जब जला हुआ शव मिला, तभी शक की दिशा बदल गई।

गांव वालों से पूछताछ के दौरान पता चला कि राकेश और देवीराम के बीच विवाद हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को उठाया। पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन फोन से मिले ऑडियो क्लिप्स ने पूरी सच्चाई खोल दी।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें

हत्या के बाद देवीराम दिल्ली भाग गया और वहां नौकरी करने लगा। काफी समय तक उसने दुकान भी बंद रखी। पुलिस ने लंबे समय तक पीछा किया और आखिरकार उसे दबोच लिया। हालांकि उसका भतीजा नित्यानंद अब भी फरार है।

पुलिस की टीमें नित्यानंद की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर और सुराग इकट्ठे किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+