मरीज की मौत के बाद अस्पताल में घुसे 50 लोगों ने जमकर काटा बवाल, दरोगा को मारा थप्पड़ृ

लखनऊ। यूपी के लखनऊ के वजीरगंज ताना इलाके में स्थित केक हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल की लपारवाही के चलते एक मरीज की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों से मारपीट के साथ तोड़फोड़ भी की। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को शांत कराया।

After death of the patient family members ruckus in hospital in lucknow

केके अस्पताल में तीमारदारों ने मचाई तोड़फोड़
मालूम हो कि लखनऊ के वजीरगंज थाना इलाके में स्थित केके हॉस्पिटल में दो दिन पहले एक मरीज को भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों ने सही से इलाज नहीं किया जिसके चलते मरीज बसंतला की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज की हालत ज्यादा गंभीर थी और इसकी जानकारी परिजनों को दे दी गई थी।

After death of the patient family members ruckus in hospital in lucknow

गंभीर बीमारी के चलते हुई मरीज की मौत

बसंत लाल कई बीमारियों से पीड़ित थे जिनका काफी दिनों से इलाज चल रहा था। बीमारी की वजह से ही मरीज की मौत हुई। मरीज के मौत की खबर सुनते ही परिजन उग्र हो गए और उन्होंने डॉक्टरों के साथ मारपीट शुरू कर दी और साथ में अस्पताल में तोड़फोड़ भी किया। परिजनों ने बाहर से करीब 50 लोगों को बुला लिया और उन लोगों ने भी जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि परिजन जब हंगामा कर रहे थे तभी पुलिस को सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को शांत कराया। इसी दौरान एक युवक ने दारोगा को भी थप्पड़ जड़ दिया। दारोगा को थप्पड़ मारने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर 7 दिन से अनशन पर बैठे संत परमहंस को पुलिस ने जबरन उठाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+