अदिति सिंह की छोटी बहन देवांशी सिंह की इस मशहूर शख्स के बेटे से हुई शादी, देखें तस्वीरें
अदिति सिंह की छोटी बहन देवांशी सिंह की इस मशहूर शख्स के बेटे से हुई शादी, देखें तस्वीरें
लखनऊ, 29 नवंबर। उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 की सरगर्मियों के बीच पिछले हफ्ते कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाली रायबरेली विधायक अदिति सिंह के घर शहनाई बजी। उनकी छोटी बहन देवांशी सिंह की यूपी के नामी राजनीतिक परिवार में शादी हुईं। अदिति सिंह ने अपने फेसबुक पर स्वयं अपनी छोटी बहन की शादी की तस्वीरें शेयर की।

अदिति सिंह ने फेस बुक पर फोटो शेयर करते हुए दी ये जानकारी
पहले ही चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंची अदिति सिंह ने फेस बुक पर फोटो शेयर करते हुए बताया कि मेरी छोटी बहन की शादी रविवार को संपन्न हुई।

इस मशहूर शख्स के बेटे से हुई शादी
भाजपा ज्वाइन करने वाली अदिति सिंह की छोटी बहन की शादी यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसी दास के पोते और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अखिलेश दास के बेटे विराज सागर दास से हुई।

अदिति ने फोटो शेयर दी ये जानकारी
अदिति ने अपनी पोस्ट में विवाह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- आप सभी के आशिर्वाद से कल मेरी छोटी बहन देवांशी सिंह पुत्री स्व. अखिलेश सिंह जी का शुभ विवाह विराज सागर दास सुपौत्र स्व. बाबू बनारसी दास गुप्ता जी (पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र.), सुपुत्र स्व. अखिलेश दास गुप्ता (पूर्व केंद्रीय मंत्री) के साथ वैदिक रीति - रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। आप सभी का स्नेह व आशिर्वाद नवदम्पति को मिलता रहे यही मेरी प्रभु श्रीराम जी से कामना है।

अदिति सिंह भाजपा में हैं और पति कांग्रेसी विधायक
बता दें अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायम रहे। पिता के रहते ही 2017 में अदिति ने चुनाव लड़ा और पहला ही चुनाव जीत कर विधायक बनी। अदिति सिंह के पिता की 2019 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वो अपने जीते जी ही अदिति की शादी पंजाब के कांग्रेसी परिवार के बेटे अंगद से तय कर गए थे। पिता की आक्समिक मौत के बाद दोनों की शादी हुई। अदिति के पति अंगद पंजाब कांग्रेस विधायक हैं। पिता की मौत के बाद अदिति ना केवल अपने पिता की राजनीतिक गद्दी संभाल रही हैं बल्कि रायबरेली में रहते हुए अपनी मां और बहन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने क्षेत्र के लोगों की बतौर विधायक सेवा कर रही हैं। Aditi Singh कौन हैं जिनके BJP ज्वाइन करने से राजनीति में मचा भूचाल
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications