UP News: सांप का होगा पोस्टमार्टम, Video Viral होने बाद कार्रवाई, इस कानून के तहत हो सकती है जेल
यूपी के बदायूं जिले में पिछले वर्ष सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'चूहे का पोस्टमार्टम' मामले के बाद अब बदायूं में ही सांप की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दरअसल, वन विभाग की टीम ने सांप को पीटते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद मृत सांप के शव को बरामद किया था। जिसका अब पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद एफआईआर कराई जाएगी।
वीडियो वायरल होने के बाद सक्रीय वन विभाग
बता दें कि बदायूं सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लालपुर मोहल्ले के एक घर में निकले सांप को दो लोगों ने लाठी से पीटकर मार डाला। घर के दरवाजे पर हुई इस घटना के दौरान वहां भीड़ में से किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत सांप को रिकवर कर लिया।

बरेली होगा पोस्टमार्टम
मृत सांप को कब्जे में लेने के बाद वन विभाग की टीम उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली आईवीआरआई लेकर पहुंची, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट 3 से 4 दिन में आएगी। पोस्टमार्टम में सामने आए तथ्यों के बाद वन्यजीव अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जायगी।
Recommended Video

एफआईआर होगी दर्ज
इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि जैसे ही सांप के मरने की सूचना मिली, विभाग के लोगों को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर सांप का अध जाला शव बरामद किया। सांप के पोस्टमार्टम के लिए वन विभाग के कर्मचारी लेकर मृत सांप को लेकर पहुंचे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। दो तरह से कार्रवाई होती है विभाग अपनी कार्रवाई कर रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज कराकर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।
हो सकती है जेल
बताते चलें कि वाइल्डलाइफ एक्ट यानी वन्यजीव अधिनियम के तहत सांप को मारना, उसे कैद में रखना अपराध है। इन्हें मारने के अलावा प्रताड़ित करने, बंधक बनाने पर भी जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। सांपों की पर्यावरण सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में उनकी सुरक्षा जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications