ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया एसपी की गाड़ी का चालान, मिली शाबाशी
जैसे ही हरदोई के एसपी विपिन मिश्रा अपने कार्यालय से निकलकर बाहर खड़ी अपनी सरकारी गाड़ी में बैठ कर चले ही थे कि वहां मौजूद ट्रैफिक के सब इंस्पेक्टर दीनदयाल ने उनकी गाड़ी रुकवाई।
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक अजीबोगरीब घटना घटी जब ट्रैफिक के सब इंस्पेक्टर ने एसपी की गाड़ी का चालान कर दिया। जैसे ही हरदोई के एसपी विपिन मिश्रा अपने कार्यालय से निकलकर बाहर खड़ी अपनी सरकारी गाड़ी में बैठ कर चले ही थे कि वहां मौजूद ट्रैफिक के सब इंस्पेक्टर दीनदयाल ने उनकी गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर को सीट बेल्ट न लगाए जाने के कारण उसका चालान कर दिया।

यही नहीं एसपी की गाड़ी के पीछे चल रही उनकी एस्कॉर्ट की गाड़ी के ड्राइवर का भी चालान कर दिया और दोनों से तीन-तीन सौ रुपये जुर्माना भी वसूला। एसपी की गाड़ी का चालान होता देख कर वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी हैरान रह गए।
हलांकि एसपी विपिन मिश्रा ने अपने ड्राइवर को सीट बेल्ट न लगाने पर फटकार भी लगाई और भविष्य में उसे ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी। साथ ही अपनी सरकारी गाड़ी का चालान करने वाले ट्रैफिक के सब-इंस्पेक्टर दीनदयाल की सराहना भी की।












Click it and Unblock the Notifications