यूपी: बालों की विग लगाकर वेश बदला फिर की 10 साल की लड़की से हैवानियत
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 साल की मासूम बच्ची घर से अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। तभी आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर ले गया। आरोपी ने उसे नशीली गोलियां देकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि 13 अप्रैल को अपनी सहेली के घर जाने के लिए 10 साल की नाबालिग लड़की निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। पीड़ित के पिता और पुलिस ने संभावित स्थानों पर काफी तलाश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 15 अप्रैल की देर रात कुछ लोगों के साथ बच्ची बदहवास स्थिति में घर पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। बच्ची ने बताया कि रास्ते में एक युवक मिला जिसने यह कहते हुए नाक पर रुमाल रख दिया कि तेरे चेहरे पर कुछ चिपका हुआ है। रुमाल रखने के बाद वह सुधबुध खो बैठी। होश आने पर वह एक कमरे में थी जहां उसे नशीली गोली खिलाई गई और रेप किया गया।

कोतवाली नगर प्रभारी धनंजय मिश्र ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मामन चुंगी के पास आरोपी मौ. खालिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी खालिद ने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी को कोई संतान नही हो रही थी। इसलिए वह काफी परेशान रहता था। आरोपी ने नाबालिग को चादर लपेटकर अगवा कर अपने मकान में छिपा लिया। जहां पर उसके द्वारा पीड़िता को नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बालों की विग का इस्तेमाल कर बच्ची के पास जाता था जिससे बच्ची उसको पहचान ना सके।












Click it and Unblock the Notifications