UP News: बारात से पहले निकली अर्थी, दर्दनाक मौत की पूरी कहानी सुन उड़ जाएंगे होश

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एयरफोर्स में कार्यरत इस जवान की शादी 4 दिसंबर को होनी थी। हार्ट अटैक से मौत की आशंका व्यक्त की गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, औरैया के अछल्दा थाना इलाके के छछूंद गांव निवासी अंशु पुत्र श्याम शरण (25) एयरफोर्स गुजरात में नौकरी कर रहा था। चार दिसंबर को शादी होने की वजह से 24 नवंबर को वह अपने मामा जयपाल के यहां छछूंद आया था। युवक बचपन से ही मामा के घर रहता था। सोमवार रात साढ़े आठ बजे वह खाना खाकर सोने के लिए चला गया। रात करीब साढ़े 12 बजे अंशु ने अपनी मां श्रीदेवी और मामा को जगाया। उन्हें बताया कि उसे घबराहट हो रही है। मामा ने तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई। एम्बुलेंस से सीएचसी अछल्दा उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

auraiya

सीएचसी अछल्दा डॉक्टर गौरव ने अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप त्रिपाठी ने बताया कि जानकरी पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भूनाथ को भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+