उमेशपाल हत्याकांड: अतीक के गुर्गे गुड्डू बमबाज के बेटे आबिद पर शिकंजा, 6 जिंदा बम के साथ गिरफ्तार
उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू बमबाज के करीबियों पर प्रशासन का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। अब उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Prayagraj Umesh Pal hatya: प्रयागराज के चर्चित उमेशपाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू मुस्लिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आबिद चांदनी और अब्दुल रहमान का बेटा है। आबिद पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, उमेशपाल हत्याकांड के बाद से आबिक की मटन की शॉप तब से बंद थी। पुलिस मामले में लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
आबिद को खुल्दाबाद पुलिस ने रविवा को प्रयागराज की घनश्याम कालोनी के पास पकड़ा। बता दें कि आबिद गुड्डू मुस्लिम के साथ कथित रुप से रहने वाली चांदनी का बेटा है। पुलिस को इसके पास से 6 जिंदा बम बरामद हुए। जिसके चलते उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

आबिद के पास बम मिलने से ये साफ हो गया कि गुड्डू मुस्लिम खुद तो अपराध की दुनिया में सक्रिय था ही, इसके अलवा वो अपने बेटे को भी बमबाज बना चुका था। आबिद को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है।
गुड्डू बमबाज पिछले कई वर्षों से साली चांदनी और बेटे आबिद के साथ रहता था। गुड्डू ने अपने बेटे आबिद को चिकन मटन की दुकान खुलवा दी थी। लेकिन ये दुकान उमेशपाल हत्या कांड के बाद से बंद है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने दुकान को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। हालांकि बाद में दुकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन शॉप को सील कर दिया गया। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद दुकान को फिर से खोल दिया गया। लेकिन आबिद पुलिस की नजरों से बचता रहा।












Click it and Unblock the Notifications