UP Rain Update: प्रयागराज, कानपुर और आगरा समेत 27 जिलों में होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट

UP Rain Update: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में पिछले दो-तीन दिनों से बरसात हो रही है। दिन भर आसमान में बादल होने के चलते मौसम भी सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को भी अधिकतर जनपदों में बरसात हुई। कहीं-कहीं तो दिन भर बरसात होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश की अमेठी जनपद में सर्वाधिक बरसात दर्ज की गई। शुक्रवार को अमेठी जनपद में 45.5 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा अमेठी में शनिवार को भी बरसात होने की संभावना जाहिर की गई है।

aaj-ka-mausam-heavy-rain-today-in-27-district-prayagraj-kanpur-and-agra-up-weather-samachar-today

किसानों के चेहरे खिले

मौसम अच्छा होने से किसान भी अब खुश नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि बारिश न होने से धान की फसल को काफी नुकसान हो रहा था, लेकिन अब अगर इसी तरह बारिश होती रही तो धान की पैदावार काफी अच्छी होगी, हालांकि कुछ सब्जियों को नुकसान होगा।

वाराणसी के बड़ागांव इलाके के रहने वाले किसान राजकुमार तिवारी द्वारा बताया गया कि बुधवार से ही वाराणसी जनपद में मौसम काफी सुहाना बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले धान की फसल में लगातार पानी दिया जा रहा था बावजूद इसके बरसात के पानी की आवश्यकता थी।

बारिश के बाद खेतों में लगे धान की रंगत बदल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी और बारिश होनी चाहिए ताकि खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहे। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कुछ दिनों तक सब्जियों को नुकसान होगा लेकिन यह पानी धान समेत कई फसलों के लिए वरदान साबित होगा।

शनिवार को इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के बाँदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर महोबा, झाँसी, ललितपुर आदि जनपदों में भारी बरसात की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उपरोक्त जिलों में रहने वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि अगले 48 घंटों तक इन जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा आसपास के कई अन्य जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+