55 साल के बुजुर्ग के साथ युवक ने की जबर्दस्ती, प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी, आंत को पहुंची चोट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बुजुर्ग के साथ ये हैवानियत उसे शराब पिलाकर अंजाम दी गई। इतना है नहीं जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप है उसके तीन साथियों ने बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट्स में लकड़ी डाल दी जिससे उसकी आंत पर गहरी चोट पहुंची है। परिजनों ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है और पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना थाना जानकीपुरम के चंद्रिका टावर इलाके की है जहां बीती 30 अप्रैल की रात पीड़ित बुजुर्ग अपने घर पर था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रोहन उसके पास पहुंचा और उसे शराब पिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया और अपने घर ले जाकर पहले शराब पिलाई। बाद में जब वो नशे में हो गया तो उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं पीड़ित के बेटे की मानें तो आरोपी रोहन के साथ उसके तीन साथी भी थे जिन्होंने उसके प्राइवेट पार्ट्स में लकड़ी डाल दी और जब उसका पिता दर्द से बेहोश हो गया तो उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। होश में आए पिता ने अपनी पत्नी और उसे आप बीती बताई।
इसके बाद परिजन उसे लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस हैवानियत में बुजुर्ग के पेट की आंत को काफी नुकसान पहुंचा है और वो जिंदगी-मौत के बीच झूल रहा है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन एक हफ्ते बाद भी वे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
ये भी पढ़ें: प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से प्रेमी युगल को जंगल ले गए दरिंदे, मंगेतर को बांधकर युवती से 10 ने किया गैंगरेप












Click it and Unblock the Notifications