'S5 से S8 बोगी में खींच फौजियों ने मुझे छेड़ा, गैंगरेप की कोशिश की'

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में मगध एक्सप्रेस में सवार रिटायर्ड जज की बेटी ने भारतीय सेना के दो जवानों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जीआरपी विजय सिंह ने दोनों फौजियों को हिरासत में लिया है। बिहार से रिटायर्ड अपर जिला जज की बेटी 12401 अप मगध एक्सप्रेस में इलाहाबाद से नई दिल्ली जा रही थी। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसने जीआरपी को ट्रेन में दो फौजियों के छेड़छाड़ करने की फोन से सूचना दी। जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह ने कोच संख्या पूछकर इटावा स्टेशन पर मदद का भरोसा दिया।

यह था मामला

यह था मामला

मगध एक्सप्रेस से इलाहाबाद से दिल्ली जा रही एक महिला ने फौजियों पर आरोप लगाया कि ट्रेन में सवार फौजी उसके साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम देना चाहते थे, लेकिन उसके द्वारा डायल 100 पर सूचना देने के बाद तत्काल पुलिस इटावा स्टेशन पर पहुंची। इटावा जीआरपी ने उसे बचाया और आरोपी दो फौजियों को गिरफ्तार भी कर लिया । जबकि अन्य आरोपी फौजी ट्रेन से फरार हो गए।

मगध एक्सप्रेस की घटना

मगध एक्सप्रेस की घटना

पीड़ित महिला का आरोप है कि वह ट्रेन के एस-5 में यात्रा कर रही थी जबकि आरोपी फौजी ट्रेन के एस- 8 में यात्रा कर रहे थे। आरोपी फौजी पीड़ित महिला को उसके डिब्बे एस-5 से खींच कर एस-8 तक ले आये और उसके साथ गैंग रेप जैसी घटना को अंजाम देने का प्रयास करने लगे ।

आरोपी फौजियों को भेजा जेल

आरोपी फौजियों को भेजा जेल

तभी पीड़ित महिला ने डायल 100 पर सूचना दे दी । सूचना पर इटावा जीआरपी इटावा रेलवे स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन के रुकते ही दोनों फौजियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी आरोपी फौजी फरार हो गए है। पीड़ित लड़की ने इटावा जीआरपी थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे दिया है, आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+