मेरठ में रोड पर युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 3 मनचलों के खिलाफ मुकदमा

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवतियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर बवाल की खबरें आपने अक्सर सुनी होगी। इसके बावजूद मेरठ पुलिस कुंभकर्णी नींद से जागने को तैयार नहीं है। ताजा मामला मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र का है जहां पर एक स्कूटी सवार युवती के साथ मनचले की बदसलूकी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

युवती के साथ सरेआम बदसलूकी

युवती के साथ सरेआम बदसलूकी

वीडियो में बाइक सवार युवक, युवती के साथ बदसलूकी कर रहा है। हलांकि मनचले की करतूत की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद युवती ने इस वीडियो के आधार पर थाना परीक्षितगढ़ में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। बाकी दो युवक मनचले का दोस्त है।

मनचलों की करतूत के विरोध पर थप्पड़

मनचलों की करतूत के विरोध पर थप्पड़

दरअसल पीड़िता और मनचले एक ही कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं। फिलहाल यह पीड़िता एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ाती हैं। पिछले करीब 6 महीने से आरोपी पीड़िता को परेशान कर रहे हैं। 26 जनवरी को इन आरोपियों ने हद पार कर दी जब सरेआम युवती से छेड़छाड़ करने लगे। जब लड़की ने मनचलों की करतूत का विरोध किया तो मनचलों ने उसे थप्पड़ मार दिया।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

फिलहाल थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर अफसोस जाहिर करते हुए युवती ने एक वीडियो भी वायरल किया है जिसमें युवती ने पुलिस पर नेता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस अधिकारियों की मानें तो मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+