22 साल की युवती का गला काटकर हिंडन नदी में डुबाया, रेप की आशंका

मुजफ्फरनगर। बिहार के मुजफ्फरनगर में 22 वर्षीय युवती का अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीण रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।

किसानों ने देखा

किसानों ने देखा

दरअसल मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र के चन्धेडी गांव स्थित हिंडन नदी का है, जहां कुछ किसानों ने पुलिस को सूचना दी की अज्ञात युवती का शव नदी में पड़ा हुआ है। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। शव को हिंडन नदी से बाहर निकाला और शव की पहचान करने के प्रयास किए। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई

युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई

अज्ञात युवती की गला रेतकर हत्या की गई है, जिसके बाद कातिलों ने शव को छुपाने के लिए हिंडन नदी को अपना निशाना बनाया और शव पर कुंतलो मिट्टी बांध कर नदी में फेंक दिया, लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद शव फूल जाने से अपने आप पानी के ऊपर आ गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच

इस मामले में पुलिस का कहना है की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है, आसपास के पुलिस थानों में भी पुलिस ने किसी युवती की अपहरण या फिर गुमशुदगी दर्ज होने की जांच की लेकिन आस-पास के थानों में भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+