बहन को दवा दिलाने गन्ने के खेत में ले गया भाई, दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप
यूपी के सहारनपुपर से एक रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है जहां एक फुफेरे भाई ने अपनी शादीशुदा बहन के साथ घिनौना काम किया है।
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुपर से एक रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है जहां एक फुफेरे भाई ने अपनी शादीशुदा बहन के साथ घिनौना काम किया है। दवा दिलाने के बहाने फुफेरे भाई ने न केवल खुद बल्कि अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया और बहन को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। खास बात यह है कि इस गैंगरेप में महिला का एक रिश्ते का फुफा भी साथ रहा और उसने भी बेटी समान विवाहिता की अस्मत पर हाथ साफ किया।

बीमार थी बहन
भाई शाहजहांपुर का रहने वाली बताया जा रहा है जो यहां अपनी बीमार फुफेरी बहन को देखने आया था। आज सुबह महिला को दवा लेने के लिए जाना था। बताया जाता है कि भाई ने अपनी फुफेरी बहन को दवा दिलाने की बात कही और बाइक पर बैठाकर दवा के लिए चल दिया। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बाइक पर सवार हो गया। तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि तभी भाई ने बाइक को दूसरे रास्ते की तरफ मोड़ दिया।

ईख के खेत के पास रोकी गाड़ी
महिला ने जब अपने फुफेरे भाई से रास्ता बदलने की बात पूछी तो उसने पास में ही दो मिनट के लिए किसी से मिलने की बात कही। महिला फुफेरे भाई पर विश्वास करते हुए आगे कोई सवाल नहीं किया। अचानक थोड़ी दूर चलने पर भाई ने र्इख के खेत के पास बाइक को रोक दिया। यहां पर पहले से ही महिला का रिश्ते का फूफा परवेज, काला और कयूम नामक व्यक्ति खड़े थे।

महिला के साथ किया गैंगरेप
आरोप है कि सभी ने विवाहिता को डराया और धमकाया तथा जबरदस्ती र्इंख के खेत में ले गए और जबरन गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला बेहोश हो गई तो सभी उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए। करीब दो घंटे बाद महिला को होश आया तो उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने डायल 100 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। दिन दहाड़े महिला से गैंगरेप की वारदात की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications